ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच

Bihar Crime News: देवर के प्यार में भाभी ने कर दिया बड़ा कांड, तलवार से काट कर पति को मौत के घाट उतारा

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में एक महिला ने अपने ही पति की तलवार से काटकर हत्या कर दी. महिला का अपने देवर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्यार में रोड़ा बन रहे पति को मौत के घाट उतार दिया.

Bihar Crime News
पत्नी ने कराई पति की हत्या
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: गोपालगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देवर के प्यार में पागल महिला ने कमरे में सो रहे पति की तलवार से गला काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल कर लिया है। घटना बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह टोला कटहरी बारी गांव की है। 


बताया जाता है कि मृतक ध्रुव कुमार पंजाब में रहकर नौकरी करता था और दो दिन पूर्व ही अपने घर आया था। इसी दौरान शनिवार की रात घर में सो रहे ध्रुव कुमार की तलवार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और एफएसएल टीम की मदद से मामले की जांच में जुट गई।


पुलिस के मुताबिक, मृतक के पिता रामू प्रसाद ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि बड़ा बेटा ध्रुप प्रसाद 21 मई को कमाकर घर आया था, 24 मई की रात्रि 11 बजे बहु किरण देवी एवं भतीजा विकेश कुमार ने मिलकर तलवार से काटकर हत्या कर दी। मृतक के पिता ने दिए गए आवेदन में आरोप लगाया है कि उसकी बहु का चचेरे देवर से करीब दो साल से अवैध संबंध चल रहा था, कई बार समझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों मानने को तैयार नही थे, इसी बात को लेकर दोनों ने साजिश के तहत हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। 


पूरे मामले पर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में परिजनों के सूचना और अन्य तकनीकी सहायता से हत्या के दो आरोपियों को महज 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक ध्रुव प्रसाद की पत्नी किरण देवी का अपने ही चचेरे देवर से लव-अफेयर था। दोनों में करीब दो साल से अवैध संबंध थे। पति के आने के बाद इस बात को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ था, इसके बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर ख़ौफ़नाक साजिश रची और तलवार से काटकर निर्मम हत्या कर दी।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें