ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच

Bihar Crime News: क्रिकेट खेलने के बहाने बुलाया और चाकू से गोद डाला, बीच सड़क पर चाकूबाजी की घटना से हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में क्रिकेट खेलने के बहाने घर से बुलाकर बदमाशों ने एक युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारा. घायल युवक को गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर किया गया है.

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर एक युवक को घर से बुलाकर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जख्मी युवक के शरीर पर पांच बार चाकू से हमला किया गया है। आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। 


घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार बताये जा रहे हैं। घायल युवक की पहचान नगर थाने के हनुमानगढ़ी मोहल्ले के निवासी मुकेश कुमार के 18 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक अंकित की मां इंदू देवी और मामा दिलीप कुमार ने बताया कि क्रिकट खेलने को लेकर 20 दिन पूर्व भी विवाद हुआ था। जिसमें हमले का लाइव वीडियो भी सामने आया था हालांकि सामाजिक स्तर पर पंचायती होने के बाद मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा।


शनिवार की शाम में नीरज यादव, राज यादव समेत उसके अन्य साथियों ने कॉल करके मिंज स्टेडियम में क्रिकेट खेलने के बहाने बुलाया और काली स्थान रोड में निजी विद्यालय के पास पहुंचते ही चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, अंकित को आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारा जिससे वह बेहोश होकर अधमरा हो गया। 


घटना के दौरान सड़क पर अफरातफरी मच गयी। आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जख्मी युवक के परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। पूरे मामले पर सदर एसडीपीओ प्रांजल बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें