ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, दुकान से लाखों के गहने लूटे

Bihar Crime News: बिहार के बांका में अपराधियों का तांडव देखने को मिला, जहां सरेशाम बदमाशों ने गोली मारकर स्वर्ण व्यवसायी की हत्या कर दी। घटना बौंसी शहर के स्टेशन रोड में शनिवार की है।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के बांका में अपराधियों का तांडव देखने को मिला, जहां सरेशाम बदमाशों ने गोली मारकर स्वर्ण व्यवसायी की हत्या कर दी। घटना बौंसी शहर के स्टेशन रोड में शनिवार की है। मृतक व्यवसायी की पहचान 41 वर्षीय नवीन भुवानियां के रुप में की गई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने व्यवसायी के सीने व पेट में चार गोलियां मारीं। इसके बाद आभूषण दुकान में लूटपाट भी की।


जानकारी के मुताबिक, स्टेशन रोड में सोना-चांदी का व्यवसाय करने वाले शिव भुवानियां के युवा पुत्र नवीन भुवानिया की दुकान शिव ज्वेलर्स पर शनिवार शाम करीब 7.30 बजे छह हथियारबंद बदमाश आए और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने नवीन को ताबड़तोड़ गोलियां मारीं। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। इसके बाद बदमाश रेलवे स्टेशन की ओर भाग निकले। 


गोलियों की आवाज पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई। जख्मी हालत में नवीन को बौंसी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान नवीन की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के आधार मौके पर पुलिस पहुंची और दुकान को सील कर दिया है।


पुलिस जांच में जुटी है। ताकि मामले का खुलासा हो सके। वहीं, घटना के संबंध में एसडीपीओ के नेतृत्व में थाना प्रभारी घटना की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें