ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

सूटकेस से महिला की लाश बरामद, गला दबाकर हत्या की आशंका; शरीर पर चोट के निशान

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर क्षेत्र में एक महिला की लाश सूटकेस में मिलने से हड़कंप मच गया। 28 वर्षीय महिला के शव को चादर में लपेटकर सूटकेस में पैक कर नहर किनारे फेंका गया था। शव पर चोट के कई निशान थे और नाक से खून बह रहा था।

bihar
हत्या से सनसनी
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: गाजियाबाद में 28 साल की युवती की लाश सूटकेस में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। हत्या के बाद युवकी की लाश को सूटकेस में बंद कर दिया फिर उसे चादर में लपेटकर फेंक दिया गया। मंगलवार की सुबह 8 बजे जब चादर को कुत्ते खींच रहे थे तभी वहां से गुजर लोगों को शक हुआ कि सूटकेस में जरूर कुछ है। जिसके चलते कुत्ते चादर को खींचने में लगे हैं। लोगों ने तुरंत इस बात की सूचना लोकल पुलिस को दी। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक की टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया। जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी। घटना लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के शिव वाटिका के पास की है।पुलिस ने जब चादर को खोला तो उसके अंदर एक सूटकेस है। जिसे खोलते ही पुलिस के होश उड़ गये। सूटकेस में महिला का डेड बॉडी था। महिला के शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान पाये गये हैं। वही नाक से ब्लड निकल रहा था। पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है।


पुलिस का कहना है कि शव को देखने से प्रथमदृश्या ऐसा लगता है कि गला दबाकर महिला की हत्या की गयी है। हत्या के बाद शव को सूटकेस में बंद कर यहां फेंका गया है। महिला नीले रंग का सूट, काले रंग का सलवार पहन रखा है। उसने अपने एक पैर में काला धागा पहन रखा है। महिला के पैरों की अंगुली में बिछिया और मांग में हल्का सिंदूर जैसा निशान मिला है। हत्या के बाद शव को तोड़ मरोड़ कर सूटकेस में पैक किया गया फिर उसे चादर से बांधकर खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में लगी है। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आस-पास के लोगों से पहचान करवा रही है। ACP अंकुर विहार अजय कुमार सिंह ने बताया कि 10 जून की सुबह कंट्रोल रूम से पता चला कि बेहटा हाजीपुर से बंधला नहर के किनारे एक सूटकेस से महिला की लाश मिली है। पुलिस शव की पहचान करने में लगी है। इलाके में लगे CCTV फुटेज को खंगाले में पुलिस जुटी हुई है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें