ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

BIHAR: बेटा नहीं होने पर विवाहिता की बेरहमी से हत्या, दो मासूम बेटियों के साथ न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित परिवार

गया में बेटा न होने और दहेज के लिए विवाहिता की हत्या। पति, देवर और ससुर पर हत्या का आरोप। दो बेटियों के साथ मायकेवाले न्याय के लिए भटक रहे हैं।

Bihar
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BIHAR: बेटा नहीं होने पर पति और ससुरालवालों ने एक विवाहिता की निर्मम हत्या कर दी। मृतका की दो मासूम बेटियों के साथ मायके वाले  न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मृतका के परिजन आरोपी पति और ससुरालवालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की बात दोहराई है। परिजनों का कहना है कि वो अपनी दोनों नतिनी को लेकर न्याय के लिए दर-दर भटक रहे है। पुलिस अधिकारियों से न्याय की मांग कर रहे हैं। 


घटना बिहार के गया जी जिले की है जहां जनकपुर मोहल्ले की रहने वाली 35 वर्षीय विवाहिता निशा कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी थी। 16 जून 2025 को उसके ससुराल जनकपुर से निशा की लाश बरामद की गयी थी। मृतका निशा के परिजनों ने निशा के पति अभिषेक, देवर गोलू और उसके साथ ससुर पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मायके वालों ने इस घटना को हत्या करार दिया है। मृतका के मायके वालों ने कहा कि निशा की दो बेटी है. बेटा नहीं होने और दहेज की मांग के लिए पति और ससुरालवालों ने बेटी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद पति और ससुरालवाले मौके से फरार हो गये है। जिनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं की गयी है. 


बताया जाता है कि नालंदा जिले के लहरी थाना क्षेत्र के मयूरिया मोहल्ले की रहने वाली निशा की शादी 2015 में गया के जनकपुर मोहल्ला निवासी अभिषेक के साथ हुई थी। शादी में 12 लाख रुपए खर्च हुए थे। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा लेकिन जब निशा की दो बेटियां हुई। तब से निशा के पति अभिषेक और उसके ससुराल वाले लड़का ना पैदा होने के लिए शराब पीकर निशा को प्रताड़ित करने लगे और रुपए की मांग करने लगे। निशा का शारिरीक और मानसिक रूप से प्रताड़िता किया जाने लगा। कई बार पति उसकी पिटाई किया करता था और दोनों बेटियां मां को बचाने की कोशिश करती थी। पति द्वारा पिटाई का वीडिया भी सामने आया है।


 निशा के मायके वालों ने समय-समय पर रुपए भी दिए। लेकिन अचानक 17 जून को निशा के देवर गोलू ने मोबाइल पर मायके वालों को बताया कि निशा ने जहर खा ली है। वह मेडिकल में भर्ती है। निशा के परिजन जब गया पहुंचे तो निशा की लाश मिली। गले पर गहरा काला निशान था, कपड़े फटे थे, शरीर पर चोट के निशान भी थेl ससुराल वालों ने एक चिट्ठी दिखाई जिसे ससुराल वालों ने सुसाइड नोट बताया। भाई सरवन ने बताया कि चिट्ठी फर्जी है। निशा की लिखावट नहीं है। निशा के परिजनों का कहना है कि यह साजिश है। उनका दावा है कि निशा को उसके पति और ससुराल वालों ने हत्या की है। बेटा पैदा नहीं करने और दहेज को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। 


घटना के बाद आरोपी पति अभिषेक परिवार सहित उसका सारा परिवार फरार है। घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। निशा के बच्चों ने बताया पापा शराब पीकर मां को मारते थे। दोनों बहन मां की पिटाई नहीं करने के लिए गिड़गिड़ाती रही लेकिन पापा मम्मी को मारते रहे जिसका एक वीडियो भी वायरल है। मृतका के परिजनों को पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है। घटना के 15 दिन से ज्यादा हो गये हैं लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है. पुलिस की कार्यशैली ऐसी कि अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस की इस लापरवाही से परेशान होकर मृतका का मायकेवालों पुलिस विभाग के आलाधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर काट रही है। मृतका की तस्वीर लिये उनकी दोनों बेटियों को लेकर मायकेवाले थाना से लेकर आलाधिकारियों के कार्यालय तक चक्कर लगा रही हैं और न्याय की मांग कर रही है। अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा पाती है।   

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें