BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए Bihar Train News: बिहार के स्टेशनों को मिली बड़ी राहत, रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को दी मंजूरी टी सी एच एदुसर्व 16 सितम्बर से नया बैच शुरू, 100% फीस माफी की सुविधा Bihar News: फ्री फायर गेम खेल रहा किशोर को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी
20-Apr-2025 08:09 PM
By First Bihar
Karnataka: बेंगलुरु से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। ओम प्रकाश बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले थे। यह मामला अब हत्या की दिशा में बढ़ गया है। शुरुआती जांच में उनकी पत्नी पल्लवी पर ही हत्या का संगीन आरोप लगा है। पुलिस ने पल्लवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं ओम प्रकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
क्या है पूरा मामला?
रविवार को बेंगलुरु स्थित ओम प्रकाश के आवास पर उनकी मृत अवस्था में बॉडी बरामद की गई। शव की स्थिति और घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, संदेह की सुई सीधे उनकी पत्नी पल्लवी की ओर घूम गई। स्थानीय पुलिस ने तुरंत पल्लवी को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू की।
रिश्तों में दरार और तनाव
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ओम प्रकाश और पल्लवी के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा था। पारिवारिक सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच आर्थिक मामलों को लेकर अक्सर झगड़े होते थे। दंपती का एक बेटा और एक बेटी भी है, लेकिन पारिवारिक विवाद समय के साथ बढ़ता गया।
कौन थे ओम प्रकाश?
ओम प्रकाश, 1981 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी थे। वो मूल रूप से बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले थे। उन्होंने कर्नाटक पुलिस में विभिन्न अहम पदों पर कार्य किया।28 फरवरी 2015 को वे कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (DGP) और पुलिस महानिरीक्षक (IGP) बने। जनवरी 2017 में वे सेवानिवृत्त हुए।
जांच जारी, कई पहलुओं पर नजर
बेंगलुरु पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। उनकी पत्नी पर पति की हत्या किये जाने का शक है। इसलिए उनकी पत्नी पल्लवी से गहन पूछताछ की जा रही है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत का कारण क्या था?