ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए Bihar Train News: बिहार के स्टेशनों को मिली बड़ी राहत, रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को दी मंजूरी टी सी एच एदुसर्व 16 सितम्बर से नया बैच शुरू, 100% फीस माफी की सुविधा Bihar News: फ्री फायर गेम खेल रहा किशोर को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी

Bihar: मोकामा में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से दूल्हन के मौसा की मौत

बिहार में शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग एक आम परंपरा बनती जा रही है, जो कभी-कभी जानलेवा साबित हो रही है। ताजा मामला पटना जिले के मोकामा टाल क्षेत्र के ईशानगर गांव का है, जहां खुशी का माहौल पलभर में मातम में बदल गया।

bihar

07-May-2025 02:50 PM

By First Bihar

BIHAR: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग आम बात हो गयी है। लेकिन कभी-कभी जरा सी चूक हुई नहीं कि बड़ी घटना हो जाती है। हर्ष फायरिंग को रोकने के लिए पुलिस कार्रवाई करती है। लेकिन कुछ लोग मनमानी करते हैं जिसका नतीजा सामने देखने को मिलता है। हर्ष फायरिंग में लोगों की जानें भी चली जाती है। ताजा मामला पटना के मोकामा टाल क्षेत्र से आ रही है जहां ईशानगर गांव में एक लड़की की शादी थी।


 ईशा नगर के रहने वाले इंदल पासवान की बेटी की मंगलवार को शादी थी। बारात दरवाजे पर सुबह 4 बजे आई हुई थी। तभी समधी मिलन समारोह हो रहा था इसी दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान एक गोली दूल्हन के मौसा उमेश पासवान के चेहरे पर जा लगी। गोली लगने के बाद वो झटपटाने लगे और कुछ देर बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। लड़की के मौसा की मौत के बाद शादी की खुशियां अचानक गम में तब्दिल हो गयी। चारों तरफ चीख पुकार मच गया और तभी फायरिंग करने वाला मौके से नौ दो ग्यारह हो गया।


 इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते यह बात पूरे गांव में फैल गयी। इस घटना के बाद गांव के लोग सुबह-सुबह इकट्ठा हो गये। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंच गयी। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर अपने साथ लैब ले गयी। प्रथम दृष्टया घटना का कारण हर्ष फायरिंग से मौत माना जा रहा है। पुलिस अब गोली चलाने वाले की तलाश में जुट गयी। 


मृतक के परिजनों और लड़के वालों से पुलिस पूछताछ कर रही है। समधी मिलन समारोह के दौरान किसने गोली चलाई इस बात का पता लगा रही है। इधर इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोली लगने से लड़की के मौसा की मौत होने के बाद शादी की खुशियां अचानक गम में तब्दिल हो गयी। गोली चलाने वाले ने एक परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए छीन लिया। अब लोग शादी समारोह या खुशी के मौके पर हर्ष फायरिंग की प्रथा पर सवाल उठा रहे हैं। 


लोगों का कहना है कि इसे लोग अपनी शान मानते हैं। हर्ष फायरिंग को लोग रुतबे का प्रतीक भी मानते हैं। तो कुछ लोग खुद को दबंग बताने के लिए इस तरह का काम करते हैं जो एक सभ्य समाज के लिए उचित नहीं है। जिससे किसी की जान चली जाए वैसी प्रथा को खत्म कर देनी चाहिए। परिजन हर्ष फायरिंग करने वाले की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। इस घटना से इलाके के लोग भी आक्रोशित हैं वो भी गोली मारने वाले पर कार्रवाई की मांग पुलिस से कर रहे हैं।