ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

पटना सिटी में वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो अपराधी गिरफ्तार

दोनों अपराधियों के पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, चार जिंदा कारतूस और चार खोखा बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA CITY: पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनापुर मोहल्ले में शनिवार को आपराधिक वर्चस्व की लड़ाई ने हिंसक रूप ले लिया। दो गुटों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद ने उस समय खौफनाक मोड़ ले लिया जब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को डराने और दबदबा कायम करने के उद्देश्य से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया।


सूचना मिलते ही मालसलामी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए छापेमारी अभियान शुरू किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, चार जिंदा कारतूस और चार खोखा बरामद किए गए हैं।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह फायरिंग गैंगवार का हिस्सा था, जहां एक गिरोह दूसरे गिरोह पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। हालांकि घटना के दौरान इलाके से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए और कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई।


गिरफ्तार दोनों अपराधियों की पहचान की जा रही है और पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। इनके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे भयभीत न हों और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें