ब्रेकिंग
पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारी

Patna Crime News: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, VVIP इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप; मंत्री और जज के आवास के बाहर गोलीबारी

Patna Crime News: पटना के वीवीआईपी इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग सं हड़कंप मच गया है। मंत्री और जज के आवास के पास लूटपाट के दौरान बदमाशों ने युवक को गोली मार दी है। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Patna Crime News
पटना में बेखौफ हुए बदमाश
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां अपराधियों ने राजधानी के सबसे पॉश इलाके में फायरिंग की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। बदमाशों ने बिहार सरकार के मंत्री और हाई कोर्ट के जज के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।


दरअसल, राजधानी के सबसे वीवीआईपी इलाके में गुरुवार सुबह अपराधियों ने बेखौफ होकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी। मंत्री अशोक चौधरी के सरकारी आवास के ठीक नजदीक एक युवक को लूटपाट के दौरान गोली मार दी गई। यह वारदात उस इलाके में हुई है जहां कई मंत्रियों और वरीय अधिकारियों के आवास स्थित हैं।


घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह वारदात इस लिहाज से बेहद गंभीर मानी जा रही है क्योंकि यह राजधानी के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में हुई है। 


घटना ने न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि पुलिस की मौजूदगी और गश्त पर भी गंभीर संदेह उत्पन्न कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें