ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक

Fake tantrik arrested: साधु के वेश में ठगी: तंत्र-मंत्र के झांसे में आकर महिला से लाखों की ठगी, दो गिरफ्तार, एक फरार

Fake tantrik arrested: तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। साधु के वेश में तीन ठगों ने महिला से नकदी और गहने ठग लिए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है।

ठगी, तंत्र-मंत्र, साधु वेश, नकली बाबा, महिला से ठगी, बिहार क्राइम,  fraud, fake tantrik, superstition fraud, gold fraud, cash scam, police arrest, tantric conmen, black magic scam, Kiran Devi fraud ca
two fake tantriks arrested
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Fake tantrik  arrested: तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। चकसैद गांव की रहने वाली किरण देवी से तांत्रिक बनकर पहुंचे तीन ठगों ने ₹12,000 नकद और सोने के गहने ठग लिए। उन्होंने दावा किया था कि वे तंत्र-मंत्र के जरिए उसकी संपत्ति को दोगुना कर सकते हैं।


घटना 6 मई की है, जब तीनों व्यक्ति साधु के वेश में किरण देवी के घर पहुंचे। उनके झांसे में आकर किरण देवी ने पैसे और गहने सौंप दिए, जिसके बाद तीनों चुपचाप फरार हो गए। 14 मई को महिला ने हरलोचपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी जांच शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकभारो गांव निवासी गुड्डु लाठौर और निरो लाठौर के रूप में हुई है।


महुआ की एसडीपीओ कुमारी दुर्गा शक्ति ने प्रेस को बताया कि दोनों आरोपी पेशेवर ठग हैं, जो बिहार के विभिन्न जिलों में घूम-घूमकर साधु या तांत्रिक बनकर भोले-भाले लोगों को ठगते थे। पुलिस ने उनके पास से ₹1,00,500 नकद, एक आधार कार्ड और एक ताबीज जब्त किया है, जो ठगी के दौरान इस्तेमाल होता था। गिरोह का तीसरा सदस्य अब भी फरार है। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द गिरफ्त में होगा।


पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि तांत्रिक या बाबा द्वारा पैसे दोगुना करने जैसी बातों पर विश्वास न करें और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें। लालच और अंधविश्वास के चलते कई लोग इस तरह के गिरोह का शिकार बन चुके हैं। सतर्क रहना ही सुरक्षा है।


इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें