ब्रेकिंग
बिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

एक महीने से ससुराल गए थे, बंद फ्लैट में चोरों ने कर डाली सफाई

PATNA : राजधानी पटना में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पटना पुलिस के लाख दावों के बावजूद और चोर उन घरों को निशाना बना ही देते हैं जहां ताला लटका हुआ मिलता है। पटना

एक महीने से ससुराल गए थे, बंद फ्लैट में चोरों ने कर डाली सफाई
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राजधानी पटना में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पटना पुलिस के लाख दावों के बावजूद और चोर उन घरों को निशाना बना ही देते हैं जहां ताला लटका हुआ मिलता है। पटना के रूपसपुर थाना इलाके के गोला रोड में आईजीआईएमएस के पूर्व लेखापाल अवधेश कुमार सिंह के बंद फ्लैट में चोरों ने सफाई कर डाली है। अवधेश कुमार सिंह पिछले एक महीने से अपने ससुराल गए हुए थे और उनके फ्लैट में ताला बंद देख चोरों ने निशाना बनाया। 


घटना वरुण कॉलोनी स्थित बंधु गार्डन अपार्टमेंट की है। यहां अवधेश कुमार सिंह के फ्लैट नंबर 308 में चोरी की वारदात हुई है। उनकी तरफ से थाने में जो शिकायत दर्ज कराई गई है उसके मुताबिक 16 फरवरी को वह अपने ससुराल जसीडीह गए थे। जसीडीह में उनकी पत्नी मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। रविवार की शाम वापस पहुंचे तो देखा फ्लैट का ताला कटा हुआ है। चोरों ने गोदरेज और अलमीरा को तोड़कर करीबन 20 लाख रुपए के ज्वेलरी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात को लेकर पड़ोसियों का कहना है कि चोरों ने उनके फ्लैट से दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी थी। सुबह में उन लोगों ने गार्ड को फोन कर अपना दरवाजा खुलवाया।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें