BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए Bihar Train News: बिहार के स्टेशनों को मिली बड़ी राहत, रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को दी मंजूरी टी सी एच एदुसर्व 16 सितम्बर से नया बैच शुरू, 100% फीस माफी की सुविधा Bihar News: फ्री फायर गेम खेल रहा किशोर को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी Bihar News: डीईओ साहब....संग्रामपुर ही नहीं तुरकौलिया ब्लॉक के 20 स्कूलों में भी बिना काम के 1 करोड़ की हुई निकासी ! प्रधानाध्यापक ही भ्रष्ट सिस्टम की खोल रहे पोल, जांच करायेंगे ? IAS Transfer: बिहार में कई IAS अधिकारियों का तबादला, हटाए गए उत्पाद आयुक्त; देखें पूरी लिस्ट Nepal political crisis: नेपाल में हिंसा के बाद बिहार सीमा पर हाई अलर्ट, SSB और पुलिस की चौकसी बढ़ी
19-Jun-2025 12:31 PM
By FIRST BIHAR
ED Raid in Bihar-Jharkhand: देश के चर्चित नीट पेपर लीक केस में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय की टीम यानी ईडी ने मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के नेटवर्क पर अपनी दबिश दी है। ईडी की टीमें बिहार की राजधानी पटना से लेकर झारखंड के रांची तक छापेमारी कर रही हैं। ईडी की टीम संजीव मुखिया के बेटे और अन्य आरोपियों के ठिकानों पर जांच कर रही हैं।
दरअसल, नीट पेपर लीक कांड के कुख्यात मास्टरमाइंड संजीव कुमार सिंह उर्फ संजीव मुखिया के नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मुखिया के बेटे डॉक्टर शिव और नीट 2024 परीक्षा पेपर लीक के आरोपित सिकंदर यादवेंदु के ठिकानों पर की जा रही है। यह छापेमारी दिल्ली से आई ईडी की टीम द्वारा की जा रही है, जिससे हड़कंप मच गया है।
बता दें कि बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने इसी वर्ष अप्रैल में नीट (यूजी)-2024 पेपर लीक मामले के कथित मास्टरमाइंड संजीव कुमार सिंह को पटना से गिरफ्तार किया था। संजीव मुखिया नालंदा के एक सरकारी कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत था और उस पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसकी गिरफ्तारी ईओयू और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई थी, जिसकी पुष्टि एडीजी नैयर हसनैन खान ने की थी।
संजीव मुखिया मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-3) के पेपर लीक मामले में भी वह संदिग्ध था। नीट पेपर लीक की जांच सीबीआई के हवाले है और इस मामले में संजीव मुखिया से सीबीआई और ईओयू दोनों ने पूछताछ की थी।
अधिकारियों के अनुसार, संजीव मुखिया के गिरोह का नेटवर्क बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में फैला हुआ है। गिरोह हरियाणा की पशु चिकित्सक भर्ती परीक्षा, अंग्रेजी शिक्षक भर्ती परीक्षा और उत्तर प्रदेश की कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक में भी कथित रूप से शामिल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, पेपर लीक से जुड़े कई बड़े स्तर के गैंग के खिलाफ 11 लोकेशन पर ये कार्रवाई हो रही है। पटना में डॉक्टर शिव नाम के आरोपी और झारखंड के रांची में सिकंदर प्रसाद यादवेंद्र के यहां भी सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई चल रही है। पेपर लीक गैंग के प्रमुख रहें संजीव मुखिया के कई रिश्तेदारों के यहां भी बिहार स्थित कई लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई चल रही है। ED द्वारा नालंदा, उत्तरप्रदेश के लखनऊ और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी छापेमारी की जा रही है।