ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Ranchi crime News : रांची में डबल मर्डर से सनसनी, पत्थर से कुचलकर हत्या

Ranchi crime News : रांची में होली के त्योहार के दौरान डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। पुलिस को संदेह है कि दोनों हत्याएं पत्थर से कुचलकर की गई हैं। शव अलग-अलग इलाकों से बरामद किए गए, जिससे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।

रांची हत्या, डबल मर्डर, झारखंड अपराध, होली में हत्या, पत्थर से कुचलकर हत्या, शव बरामद, पुलिस जांच, अपराध बढ़ोतरी, अज्ञात शव, रांची क्राइम न्यूज  Ranchi murder, double murder, Jharkhand crime, Holi mur
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Ranchi crime News :  झारखंड की राजधानी रांची में होली के दौरान दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। पुलिस को संदेह है कि दोनों हत्याएं पत्थर से कुचलकर की गई हैं। शव अलग-अलग इलाकों से बरामद किए गए हैं।

शनिवार को पुलिस ने जानकारी दी कि पहला शव चुटिया थाना क्षेत्र के बनस तालाब के पास मिला, जबकि दूसरा शव शुक्रवार शाम कोतवाली थाना क्षेत्र के किशोरगंज चौक और बड़ा तालाब के बीच स्थित एक टेंट हाउस के पास बरामद किया गया। रांची के डीएसपी कुमार वी रमन के अनुसार, बनस तालाब के पास मिला शव दीपक नामक व्यक्ति का है, जो बिहार का रहने वाला था और रांची में किराये के मकान में रहता था। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि दूसरा शव एक कबाड़ बीनने वाले व्यक्ति का है, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान और पते का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच में दोनों हत्याएं पत्थर से कुचलकर किए जाने की आशंका जताई जा रही है।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हत्याओं के पीछे की वजहों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें