ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

दो भाइयों के बीच चल रहा था जमीनी विवाद, सुलह कराने पहुंची पुलिस टीम को बनाया बंधक

PURVI CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां दो भाइयों का विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम को बंधक बना लिया गया। दरअसल, ढाका थाना क्षेत्र में दो भाइयों के

दो भाइयों के बीच चल रहा था जमीनी विवाद, सुलह कराने पहुंची पुलिस टीम को बनाया बंधक
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PURVI CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां दो भाइयों का विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम को बंधक बना लिया गया। दरअसल, ढाका थाना क्षेत्र में दो भाइयों के बीच ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसेभी लोगों ने बंधक बना लिया। मामला इतना बढ़ गया था कि अंत में वरीय अधिकारियों को वहां पहुंचना पड़ा और पुलिसकर्मियों को छुड़ाया गया। 



घटना करसहिया गांव की है। यहां दो भाईयों के बीच ज़मीनी विवाद था। एक भाई रमेश साह है तो दूसरा इंद्रेश साह। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस को भी उनके गुस्से का शिकार होना पड़ा। रविवार को पंचायती भी बुलाई गई थी, लेकिन इस दौरान भी दोनों भाई आपस में भीड़ गए थे। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन दोनों भाइयों ने मिलकर पुलिस को ही बंधक बना लिया। 



अंत में पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों को छुड़ाया। मामले को लेकर पुलिस प्रभारी अनिल कुमार यादव ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक़ दो भाई आपस में भीड़ रहे थे। दोनों के बीच सुलह कराने के मकसद से पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन यहां पुलिस को ही बंधक बना लिया गया। फिलहाल दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें