ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Delhi Rape: दिल्ली के होटल में ब्रिटिश महिला से रेप, इंस्टाग्राम पर आरोपी से हुई थी फ्रेंडशिप

Delhi Rape Case: दिल्ली के महिपालपुर में एक होटल में ब्रिटिश महिला से रेप की घटना सामने आई है। महिला की दोस्ती इंस्टाग्राम पर आरोपी से हुई थी।

Delhi Rape: दिल्ली के होटल में ब्रिटिश महिला से रेप, इंस्टाग्राम पर आरोपी से हुई थी फ्रेंडशिप
दिल्ली के होटल में ब्रिटिश महिला से रेप
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi Rape Case: राजधानी दिल्ली के महिपालपुर स्थित एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ रेप की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी.. ब्रिटिश महिला का साथी है। खबरों के मुताबिक ब्रिटिश महिला ने दिल्ली पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि उसकी सोशल मीडिया के जरिए युवक से बातचीत शुरू हुई थी। आरोपी से मिलने के लिए पीड़ित महिला इंडिया आई थी। 


बताया जा रहा है कि दिल्ली के महिपालपुर के एक होटल में 2 लोगों ने ब्रिटिश महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों में से एक की पहचान कैलाश के रूप में हुई है, जिसने पीड़िता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी। महिला की ओर से शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही ब्रिटिश उच्चायोग को इस घटना की जानकारी दी है।


पुलिस के अनुसार, "दिल्ली के महिपालपुर के एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथी को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।" पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा मयूर विहार निवासी कैलाश को इंस्टाग्राम रील बनाने का शौक है। कुछ महीने पहले वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लंदन निवासी महिला से जुड़ा था। महिला महाराष्ट्र और गोवा की यात्रा पर थी। महिला ने कैलाश से संपर्क किया और उसे मिलने के लिए आमंत्रित किया। हालांकि, कैलाश ने यात्रा करने में अपनी असमर्थता व्यक्त की और इसके बजाय उसे दिल्ली आने को कहा। दिल्ली के महिपालपुर स्थित होटल में ब्रिटिश महिला ने ही रूम बुक करवाया था, जहां रेप की घटना को अंजाम दिया गया।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें