ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

'बच्चा! बदल जाएगा तेरा भाग्य..बस पीछे मुड़कर मत देखना'...और चंद पलों में युवक के साथ हो गया बड़ा कांड!

Crime News: आजकल फर्जी बाबाओं के चंगुल में आए दिन लोग फंस रहे हैं। किस्मत बदलने के झांसे में आकर अक्सर लोग गलतियां कर बैठते हैं।

Crime News
फर्जी साधुओं ने दिल्ली में युवक से की ठगी
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Crime News: क्राइम की खबर राजधानी दिल्ली से है, जहां चार फर्जी साधुओं ने बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में होटल से बाहर निकले चार्टेड अकाउंटेंट से ठगी कर ली। 4 फर्जी साधु पहले भगवान का नाम लेकर युवक से 50 रुपये लिए और फिर उसकी सोने की अंगूठी को दोषपूर्ण बताकर मांग लिया। युवक ने फर्जी साधु को अपनी अंगूठी दे दी। अंगूठी लेने के बाद साधु ने कहा- पीछे मत मुड़ना बस। इसके बाद चारों फर्जी साधु फरार हो गए।


दरअसल दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के पास पुलिस ने 4 शातिर फर्जी साधुओं को गिरफ्तार किया है। साधु के वेश में चार ठगों ने एक शख्स को अच्छे भाग्य का लालच देकर उसकी सोने की अंगूठी ले ली और चंपत हो गये। इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन 4 ठगों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही पीड़ित की अंगूठी भी बरामद कर ली।


खबरों के मुताबिक IGI एयरपोर्ट पुलिस को एक PCR कॉल मिली थी। जिसमें कॉलर ने बताया कि एयरोसिटी के JW मैरियट होटल के पास चार लोगों ने साधु के वेश में एक व्यक्ति से ठगी की। पीड़ित ने अपना नाम गगन जैन बताया। पीड़ित ने बताया कि-'मैं ग्वालियर का रहने वाला हूं और पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हूं। 23 मार्च को सुबह 11:30 बजे जब मैं होटल से चेकआउट कर बाहर निकला, तब रास्ते में मुझे चार लोग साधु के वेश में मिले जिनके शरीर पर राख थी और पैरों में घंटियां बंधी थीं। वो मेरे पास आए और खुद को हरिद्वार अखाड़े का महंत बताकर झांसे में ले लिया'


फर्जी साधुओं ने पहले गगन को तिलक लगाने की बात कही। फिर 2 रुपये मांगने के बहाने 50 रुपये लिए और उनकी सोने की अंगूठी को दोषपूर्ण बताकर मांग लिया। पीड़ित को अपनी बातों में फंसता देख साधुओं ने गगन को  बच्चा कहकर डराया और कहा कि अंगूठी देने से उनका भाग्य सुधरेगा। डर के मारे गगन ने अंगूठी दे दी। इसके बाद फर्जी साधुओं ने उसे पीछे न देखने की धमकी दी, जिससे वो वहां से भाग गए। जब तक गगन कुछ समझ पाता सभी चारों साधु मौके फरार हो गये। शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने चारों आरोपी रिंकू नाथ, साहिल नाथ, रॉकी नाथ और विक्की नाथ को महिपालपुर से गिरफ्तार कर लिया।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें