ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

डायन के आरोप में पहले महिला को जमकर पीटा फिर मार दी गोली

BEGUSARAI: महिलाओं के सम्मान में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर में महिलाओं के जीवन में सुधार लाने और जागरुकता बढ़ाने के लिए कई विष

डायन के आरोप में पहले महिला को जमकर पीटा फिर मार दी गोली
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: महिलाओं के सम्मान में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर में महिलाओं के जीवन में सुधार लाने और जागरुकता बढ़ाने के लिए कई विषयों पर जोर दिया जाता है। इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित भी किया जाता है लेकिन बेगूसराय में जो घटना सामने आई है उसके बारे में जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल गांव के दबंगों ने डायन बिसाही के नाम पर एक महिला की जमकर पिटाई  कर दी इससे भी मन नहीं भरा को महिला को गोली मार दी। गंभीर हालत में महिला को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बेगूसराय में महिला के साथ दबंगों ने जो कुछ किया उसे देखकर आसानी से समझा जा सकता है कि बिहार में किस कदर अपराधी बेखौफ हो गये है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 की है जहां भर्रा के रहने वाले कैलाश शर्मा की पत्नी बिंदा देवी की गांव के ही दबंगों ने इस कदर पिटाई कर दी की वह बुरी तरह से घायल हो गई जिसके बाद दबंगों ने उसे गोली मार दी। जो अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रही है।

महिला पर डायन का आरोप लगाते हुए गांव के दबंगों ने दिनदहाड़े महिला को गोली मार दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। वही परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है। घायल महिला के पुत्र कैलाश शर्मा ने बताया कि गांव के ही दबंगों ने डायन के आरोप में उनकी मां को पहले बेरहमी से पीटा फिर उसके बाद गोली मार दी। उनकी मां दूसरे के घरों में काम करती है और वह मजदूरी करके घर चलाता हैं। गांव के ही दबंगों द्वारा लगातार डायन का आरोप लगाकर उनकी मां को प्रताड़ित किया जाता था। और आज फिर गांव के ही दबंगों ने उनकी मां की पहले बेरहमी से पिटाई कर दी फिर गोली मार दी। 


मुफस्सिल थाना पुलिस ने बताया कि डायन बिसाही के आरोप में महिला की पिटाई के बाद गोली मारी गई है। गांव के ही दबंगों पर परिजनों ने आरोप लगाया है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल घायल महिला को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें