Bihar Politics: चिराग को दुख हो रहा है तो NDA से अलग क्यों नहीं हो जाते? प्रशांत किशोर का तीखा तंज Bihar Politics: चिराग को दुख हो रहा है तो NDA से अलग क्यों नहीं हो जाते? प्रशांत किशोर का तीखा तंज Ahmedabad Air India Plane Crash:166 पीड़ित परिवारों को एअर इंडिया ने दिया मुआवजा, 52 मृतकों के परिजनों को भी जल्द मिलेगा इतना पैसा Bihar Politics: फूलन देवी स्मृति सभा में शामिल हुए VIP प्रमुख मुकेश सहनी, वीरांगना को बताया प्रेरणास्रोत Bihar Politics: फूलन देवी स्मृति सभा में शामिल हुए VIP प्रमुख मुकेश सहनी, वीरांगना को बताया प्रेरणास्रोत Bihar Teacher Fraud: बिहार में फर्जी डिग्री पर बहाल शिक्षक होंगे बेनकाब, अबतक 16 हजार से अधिक पर केस दर्ज Bihar Teacher Fraud: बिहार में फर्जी डिग्री पर बहाल शिक्षक होंगे बेनकाब, अबतक 16 हजार से अधिक पर केस दर्ज Bihar Crime News: बिहार के पैक्स अध्यक्ष की दबंगई, गाड़ी से टक्कर मारने के बाद युवक को बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल Bihar Crime News: बिहार के पैक्स अध्यक्ष की दबंगई, गाड़ी से टक्कर मारने के बाद युवक को बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल INDvsENG: मैनचेस्टर टेस्ट के बीच भारतीय गेंदबाजों पर बरसे विराट कोहली के भाई, फैंस ने कहा "ठीक ही तो कह रहा बंदा"
13-Apr-2025 06:17 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में अलग-अलग थाना क्षेत्र से पिछले 24 घंटा के भीतर तीन लड़कियों का अपहरण कर लिया गया है। एक के बाद एक तीन लड़कियों के अपहरण की घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस लड़कियों की तलाश में जुट गई है।
पहली घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां से एक 9वीं कक्षा की छात्रा का उस वक्त अपहरण कर लिया गया जब वह ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। लड़की जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने जमालपुर थाना में उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस इस मामले में नामजद आरोपियों को तलाश कर रही है।
वहीं कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से एक नाबालिग लड़की को अगवा करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर कमतौल थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया गया है। दो युवकों पर लड़की को अगवा करने का आरोप परिजनों ने लगाया है। मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले बिट्टू कुमार पर लड़की को किडनैप करने का आरोप लगा है।
तीसरी घटना सिमरी थाना क्षेत्र की है, जहां बाजार गई लड़की का अपहरण कर लिया गया। लड़की अपनी फुआ के पास रहती थी। अपहरण का आरोप सीवान के रहने वाले युवक पर लगा है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस लड़की की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द ही सकुशल बरामद कर लेने का दावा किया है।