ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

PATNA: सेलम रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद पुलिस और होटल के मालिक के बीच जमकर मारपीट, देर से आग बुझाने का आरोप

पटना के दानापुर के सगुना मोड़ स्थित Caelium रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद रेस्क्यू के दौरान रेस्टोरेंट मालिक और पुलिस के बीच झड़प हो गई। आग पर देर से काबू पाने को लेकर हंगामा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar
पुलिस से मारपीट
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना से सटे दानापुर के सगुना मोड़ इलाके से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां आशियाना महेंद्र एनक्लेव कॉम्प्लेक्स स्थित Caelium रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग पर काबू पाने के दौरान रेस्टोरेंट के मालिक और पुलिस के बीच जमकर मारपीट हुई। रेस्टोरेंट के मालिक ने देर से आग बुझाने का आरोप लगाया और स्टाफ के साथ मिलकर हंगामा मचाया। 


बीच सड़क पर इस दौरान पुलिस के साथ मारपीट की गयी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत हुआ। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बता दें कि पटना के सगुना मोड़ स्थित आशियाना महेंद्र इनक्लेव कॉम्पलेक्स के चौथी मंजिल पर स्थित सेलम रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गयी थी। अगलगी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। सेलम रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग चारों तरफ फैल गयी। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने रेस्टोरेंट में लगी आग को बुझाने में लग गये। लेकिन देर से आग पर काबू पाने को लेकर रेस्टोरेंट के मालिक स्टाफ के साथ मौजूद पुलिस कर्मियों से भिड़ गये।  


बताया जाता है कि रेस्टोरेंट में कई लोग फंसे हुए थे, जिन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। पटना के सगुना मोड़ स्थित एक कॉम्पलेक्स में चौथी मंजिल पर Caelium रेस्टोरेंट है, जिसमें आग लगी थी। आग को बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां पहुंची थी। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मौके पर लोगों की भाड़ी भीड़ देखी गयी। रेस्टोरेंट के कर्मचारी भी आग को बुझाने में लगे हुए थे। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। लेकिन अगलगी की असली वजह जांच के बाद ही पता चलेगा। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें