ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Crime News: मां ने 2 महीने के जुड़वा बच्चों को पानी की टंकी में डुबाकर मार डाला, शादी के 10 साल बाद IVF से हुए थे ट्विन्स

Crime News: पुणे में एक मां ने अपने ही दो महीने के जुड़वा बच्चों का कत्ल कर दिया। पानी की टंकी में डुबाकर मासूमों की जान ले ली।

Crime News
मां ने 2 महीने के जुड़वा बच्चों को पानी की टंकी में डुबाकर मार डाला
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Crime News: महाराष्ट्र के पुणे से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पुणे के लोनी कालभोर में एक मां ने अपने ही 2 महीने के बच्चों की हत्या कर दी। शादी के 10 साल बाद टेस्ट ट्यूब (IVF) के जरिए जुड़वा बच्चों को महिला ने जन्म दिया था। मासूम केवल दो महीने के थे। पुलिस की जांच में पता चला कि छत पर लगी पानी की टंकी में महिला ने दोनों मासूमों को डुबोकर उनकी हत्या कर दी। महिला ने अपने ही बच्चों को इसलिए मार दिया क्योंकि बच्चे बढ़ नहीं रहे थे और इलाज का खर्च बढ़ता जा रहा था। बच्चे की हत्या के बाद आरोपी महिला प्रतिभा मोहिते ने खुद भी सुसाइड की कोशिश की। 


खबरों के मुताबिक बच्चों का ग्रोथ नहीं हो रहा था। साथ ही पैसे की कमी के कारण समय पर उनका इलाज भी नहीं हो पा रहा था। खर्च को वहन करने में असमर्थ होने के कारण घर में तनाव बढ़ गया और इसी तनाव के कारण मां ने बच्चों का कत्ल कर दिया। मंगलवार (8 अप्रैल) की सुबह मां दोनों बच्चों को लेकर घर की छत पर गई। फिर छत पर बने पानी की टंकी में दोनों बच्चों को डुबो दिया और फिर खुद भी उसी पानी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। 


सामने वाली बिल्डिंग में रहने वाले एक महिला ने पूरी घटना देखी और महिला के भाई को इसकी जानकारी दी। जब तक सभी लोग पहुंचे, दोनों बच्चे मर चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें