ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Crime News: शर्मनाक! खंभे से बांधकर महिला की पिटाई... कपड़े भी फाड़े, सरेआम की बदसलूकी

Crime News: मानवता को शर्मसार करने वाली खबर पंजाब के पटियाला से है, जहां गांव के कुछ लोगों ने एक महिला को खंभे से बांध दिया और उसके कपड़े भी फाड़ दिये। आरोप है कि लोगों ने महिला की पिटाई भी की।

Crime News Patiala
शर्मनाक! खंभे से बांधकर महिला की पिटाई... कपड़े भी फाड़े, सरेआम की बदसलूकी
© social media
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Crime News: मानवता को शर्मसार करने वाली खबर पंजाब के पटियाला से है। जहां राजपुरा के नजदीकी गांव जनसुआ में एक महिला के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है। गांव के कुछ लोगों ने एक महिला को खंभे से बांधकर सार्वजनिक रूप से बेइज्जत किया। साथ ही उसके कपड़े तक फाड़ दिये। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


जानकारी के अनुसार, महिला पर आरोप था कि उसके बेटे ने गांव की एक शादीशुदा महिला को घर से भगाने में मदद की थी। पीड़ित महिला दो बच्चों की मां है। इसी आरोप के कारण ग्रामीणों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए महिला को बुरी तरह से बेइज्जत किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें खंभे से बांध दिया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। लोगों ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की।


जब मौके पर पुलिस पहुंची तो बहुत मुश्किल से उन्हें छुड़वाया गया। पीड़ित महिला का कहना है कि उन्हें पूरे मामले के बारे में कुछ भी नहीं पता है, फिर भी लोगों ने उनके साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार किया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पटनाना सदर पुलिस की जनसुआ चौकी की टीम मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से छुड़ाया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें