ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Crime News: लंदन से लौटे पति की ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या, लाश के टुकड़े कर ड्रम में डाले और सीमेंट घोलकर भर दिया अंदर

Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से क्राइम की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मर्चेंट नेवी में तैनात पति की हत्या कर दी और शव को एक ड्रम में डालकर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया।

 Meerut Crime News
लाश के टुकड़े कर ड्रम में डाले और सीमेंट घोलकर भर दिया अंदर
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में कथित तौर पर एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मर्चेंट नेवी में तैनात पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को एक ड्रम में डालकर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया। बदबू फैलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ड्रिल मशीन से ड्रम को तोड़कर शव को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन जब ड्रम नहीं टूट पाया तब पुलिस ड्रम को थाने लेकर गई।


घटना मेरठ के इंद्रानगर की है। मृतक का नाम सौरभ कुमार राजपूत है। उनकी हत्या की आरोपी पत्नी का नाम मुस्कान है। रिपोर्ट के मुताबिक सौरभ कुमार की तैनाती लंदन में थी। वह 4 मार्च को पत्नी का जन्मदिन मनाने मेरठ लौटे थे। इसके बाद से वह गायब हो गए।मंगलवार, 18 मार्च को सौरभ के भाई राहुल उन्हें तलाशते हुए घर में पहुंचे। तभी सौरभ की पत्नी अनजान युवक से साथ वहां पहुंच गई। मुस्कान के साथ युवक को देखकर राहुल को शक हुआ।


इसके बाद राहुल कमरे में गया, जहां उसे तेज बदबू महसूस हुई। उसने शोर मचाकर मुस्कान और युवक को पकड़ लिया। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली। इस दौरान एक बड़ा प्लास्टिक का ड्रम मिला, जो पूरी तरह सीमेंट से भरा था। पुलिस ने ड्रिल मशीन से ड्रम को तोड़ने की कोशिश की। लेकिन लाश नहीं निकल पाई। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ड्रम को ब्रह्मपुरी थाने ले गई।


पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए महिला और उसे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मर्डर की बात कबूल की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के टुकड़े किए गए और उन्हें एक प्लास्टिक ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया, ताकि किसी को शक न हो।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें