बिहार विधानसभा चुनाव 2025: HAM की 243 सीटों पर तैयारी, मंत्री संतोष सुमन बोले..NDA की होगी भारी जीत BIHAR: जमुई में वंदे भारत ट्रेन से कटकर युवक की मौत, 10 घंटे तक ट्रैक पर पड़ा रहा शव मुजफ्फरपुर में गल्ला व्यापारी लूटकांड का खुलासा, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज गोपालगंज डीएम ने सबेया एयरपोर्ट कार्यों में तेजी के दिए निर्देश, नियमित समीक्षा का ऐलान Akshay Kumar की अगली 5 फ़िल्में, हर एक पर लिखा है 'ब्लॉकबस्टर मैटेरियल' Shreyas Iyer: कप्तानी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, IPL ख़त्म होने के बाद पहली बार खुलकर बोले प्रशांत किशोर ने डिप्टी सीएम पद नहीं मांगा, बल्कि 2015 में नीतीश कुमार की कुर्सी बचाई थी: जन सुराज के महासचिव ने जेडीयू MLC को दिया करारा जवाब Patna News: पटना में बिहार का पहला डबल डेकर पुल बनकर तैयार, सीएम नीतीश इस दिन देंगे बड़ी सौगात Patna News: पटना में बिहार का पहला डबल डेकर पुल बनकर तैयार, सीएम नीतीश इस दिन देंगे बड़ी सौगात 8 साल बाद सर्किल रेट बढ़ने से अयोध्या में महंगी हुई जमीन: अब बिहार में हो रही यह चर्चा
24-Jan-2025 01:46 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के बांका में कीर्तन के दौरान दो पक्षों के लोग आपस में भीड़ गए और भगवान की भक्ति के बजाए मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना बांका थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव की है।
दरअसल, गुरुवार की देर रात दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चलाए जा रहे हैं। मारपीट और गोलीबारी के दौरान एक पक्ष के दो लोग गोली लगने से जख्मी हो गए हैं वहीं दूसरे पक्ष के तीन लोगों को फरसा से हमला कर जख्मी कर दिया गया है। इस घटना में दोनों पक्ष से करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, बिशनपुर गांव में रामधुन का कार्यक्रम हो रहा था। इस क्रम में एक पक्ष के लोग शराब के नशे में धुत थे और इन लोगों ने दूसरे पक्ष पर गोलीबारी की। जहां गोली लगने से शिवकुमार झा और आशीष झा गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका में भर्ती कराया गया है। जहां से बेहतर इलाज के लिए इन दोनों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस घटना में घायल राहुल झा, गौतम और सूरज झा का बांका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इधर इस घटना की सूचना मिलते ही बांका टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में साजन सिंह सहित तीन लोगों को पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे पक्ष के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बांका के एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पक्ष के द्वारा आवेदन मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे क कार्रवाई की जाएगी।