ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: पत्नी बनी हैवान ! पति की हत्या कर डेड बॉडी भेजा गांव, पुलिस ने किया तीन आरोपित को गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद में रहस्यमयी मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। जहानाबाद के शकुराबाद थाना क्षेत्र के मीरगंज गांव के 25 वर्षीय रामप्रसाद बिंद की मौत संदेहास्पद स्थिति में है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद में रहस्यमयी मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। जहानाबाद के शकुराबाद थाना क्षेत्र के मीरगंज गांव के 25 वर्षीय रामप्रसाद बिंद की मौत संदेहास्पद स्थिति में है, और स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। एक तरफ परिजनों ने आशंका जताई है कि गला दबाकर हत्या किया गया है, तो दूसरी ओर पत्नी का कहना था कि पति ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी की है।


जनकारी के मुताबिक, राम प्रसाद बिंद लुधियाना में काम करते थे, कुछ दिन पहले अपने गांव आए थे। बुधवार की शाम अपनी साली के यहां नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के रसूली बिगहा गया था लेकिन अगले सुबह यानि गुरुवार को वहां से उनका शव आटो पर लादकर मीरगंज लाया गया। शव देख भाई ने शकुराबाद थाने को इसकी सूचना दी। 


सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों व परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान भाई ने अपनी भाभी, भाई की साली और आटो चालक तीनों ने मिलकर गला दबाकर रामप्रसाद बिंद की हत्या कर दी और शव को आटो पर लादकर गांव भेज दिया। ऐसा इल्जाम लगाया है। भाई की लिखित शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। 


वहीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर स्वजन को सौंप दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर खुदागंज थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई खुदागंज थाना करेगी। फिलहाल, आरोपितों से पूछताछ जारी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें