ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

51 लाख कैश और गहनों के साथ हेड कांस्टेबल फरार, चंद घंटों में स्पेशल सेल ने दबोचा

जिनके कंधों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उसी हेड कांस्टेबल खुर्शीद ने स्पेशल सेल के मालखाने से 51 लाख रुपये और कीमती गहने चुराकर फरार हो गया। हालांकि उसकी करतूत CCTV में कैद हो गयी। जिससे पहचान के बाद उसे 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया।

delhi news
CCTV ने खोला राज
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: मालखाने से चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इसमें खुद पुलिस विभाग का एक हेड कांस्टेबल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान हेड कांस्टेबल खुर्शीद के रूप में हुई है, जो कुछ दिन पहले तक इसी स्पेशल सेल में तैनात था।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के लोधी रोड स्थित मालखाने में घुसकर खुर्शीद ने वहां रखी करीब 51 लाख कैश और बड़ी मात्रा में कीमती आभूषणों को चुरा लिया और मौके से फरार हो गया। यह वही मालखाना है जहां अपराध से जुड़े जब्त सामान और सबूतों को रखा जाता हैं।


घटना के तुरंत बाद मालखाना प्रभारी को चोरी की जानकारी मिली। जिसके बाद CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की गई, जिसमें खुर्शीद की पहचान साफ हो गई। चूंकि खुर्शीद पहले इसी मालखाने में तैनात था, इसलिए उसे वहां की पूरी जानकारी थी। मालखाने की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी की स्थिति और कीमती सामान कहां रखा जाता है। यह सब उसे पता था। हालांकि कुछ दिन पहले ही उसका तबादला पूर्वी दिल्ली कर दिया गया था लेकिन शुक्रवार को वह मालखाने में दाखिल हुआ और भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया।


सीसीटीवी फुटेज से जैसे ही उसकी पहचान हुई, स्पेशल सेल ने तुरंत एक टीम गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी और अगले ही दिन, शनिवार को खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से नकद और गहनों की बरामदगी की दिशा में भी तेजी से काम शुरू कर दिया है। फिलहाल इस मामले में आंतरिक जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इसमें किसी और पुलिसकर्मी की मिलीभगत तो नहीं थी। साथ ही, मालखाने की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है। यह घटना दिल्ली पुलिस के अंदर ही भरोसे की गंभीर चूक को उजागर करती है और इसने विभाग को भी सकते में डाल दिया है। पुलिस आयुक्त ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए साफ किया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें