Cyber Crime: EOU की जांच में चौंकाने वाला खुलासा, बिहार से ऑपरेट हो रहा था अंतरराज्यीय आधार फ्रॉड; तीन गिरफ्तार Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट Bihar News: बिहार में बनेगी मोकामा-मुंगेर चार लेन सड़क, रेल नेटवर्क का भी होगा विस्तार BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए
31-Mar-2025 03:25 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के छपरा में एक कैदी के जेल से फरार होने की घटना सामने आई है। यह घटना बीते 30 मार्च 2025 की रात की है। बताया जा रहा है कि कैदी नितेश कुमार, जो सीवान के गोरियाकोठी का रहने वाला है, जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया।
नितेश कुमार को चोरी-छिनतई के मामले में कुछ दिन पहले मंडल कारा लाया गया था। यह पहली बार नहीं है जब उसने जेल से भागने की कोशिश की हो। इससे पहले, 2023 में ट्रैक्टर चोरी के मामले में गिरफ्तारी के बाद भी वह जेल गेट से फरार हो गया था।
घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि छपरा मंडल कारा की ओर से एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। चूंकि घटना रात की है, इसलिए जल्द ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।
इस घटना पर सदर एएसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही छानबीन शुरू कर दी गई है। बंदी के जेल से फरार होने की बात सामने आई है, और मामले की जांच जारी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
फिलहाल, जेल प्रशासन के लिए यह घटना चिंता का विषय बन गई है। सवाल यह उठता है कि आखिर कोई कैदी जेल से कैसे फरार हो सकता है? इस मामले में प्रशासन की लापरवाही की भी जांच की जाएगी। अब देखना होगा कि जेल प्रशासन इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है और आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।