ब्रेकिंग
गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीगोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Chandan Mishra Murder Case: चंदन मिश्रा हत्याकांड के शूटर्स को साथ लेकर पटना पहुंची पुलिस टीम, बिहार STF ने कोलकाता से किया था अरेस्ट

Chandan Mishra Murder Case: चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल चार शूटर्स को बिहार STF ने कोलकाता से गिरफ्तार कर पटना लाया। मास्टरमाइंड निशु खान को भी पटना से दबोचा गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Chandan Mishra Murder Case
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Chandan Mishra Murder Case: पटना के पारस अस्पताल में कुख्यात चंदन मिश्रा की हत्या करने वाले चार शूटर्स को कोलकाता से अरेस्ट कर बिहार एसटीएफ की टीम उन्हें अपने साथ लेकर पटना पहुंच गई है। गिरफ्तार शूटर्स में तौसीफ बादशाह के अलावा तीन अन्य शामिल हैं वहीं इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड निशु खानउर्फ भाईजान को पुलिस ने पटना स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है।


तौसीफ बादशाह के अलावा चार अन्य शूटर्स को कोलकाता से गिरफ्तार करने के बाद बिहार पुलिस की टीम ने उन्हें वहां की कोर्ट में पेश किया और उसके बाद सभी को सड़क मार्ग से लेकर ही पटना के लिए रवाना हो गई। सोमवार को बिहार पुलिस की टीम सभी बदमाशों को लेकर पटना पहुंची और फिलहाल उन्हें पुलिस लाइम में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। पुलिस उनसे पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश करेगी, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।


बता दें कि बिहार की राजधानी पटना के बड़े प्राइवेट अस्पताल में 17 जुलाई की सुबह पांच बदमाशों ने रूम नंबर 209 में भर्ती कुख्यात चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद हड़कंप मच गया था। सीसीटीवी फुटेज में पांच बदमाश चंदन मिश्रा पर गोलियां बरसाते दिखे थे। 


सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पांचों शूटर्स की पहचान हुई और पुलिस ने चार शूटर्स को कोलकाता से धर दबोचा। जबकि हत्याकांड के मास्टरमाइंड निशु खानउर्फ भाईजान को को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में शूटर्स को मदद करने वाले अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पटना पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें