ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

सुशांत केस को लेकर CBI भी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, 18 अगस्त को होगी सुनवाई

PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सुशांत केस में एफआईआर दर्ज करने के बाद सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई है। सीबीआई ने सुप्री

सुशांत केस को लेकर CBI भी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, 18 अगस्त को होगी सुनवाई
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सुशांत केस में एफआईआर दर्ज करने के बाद सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई है। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए अधिकार क्षेत्र को लेकर स्पष्टता मांगी है। 18 अगस्त को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के अंदर सुनवाई होगी। 


इस मामले से जुड़े जो नई जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में पार्टी बनने के लिए सीबीआई की तरफ से अर्जी लगाई गई है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के मसले को लेकर रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसके बाद  बिहार सरकार ने कैविएट दायर की थी। बिहार सरकार के बाद महाराष्ट्र सरकार भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई और अब सीबीआई ने भी अर्जी लगाई है। 


हालांकि सीबीआई को किसी केस की जांच के लिए राज्य सरकार की अनुशंसा के बाद केंद्र सरकार की मंजूरी की आवश्यकता होती है जो सारी प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी है लेकिन बिहार पुलिस को लेकर महाराष्ट्र पुलिस का जो रवैया सीबीआई ने देखा है उसके बाद अब वह अधिकार क्षेत्र को लेकर सुप्रीम कोर्ट से स्पष्टता चाहती है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें