ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

CBI Raid in Patna: मनी लॉन्ड्रिंग केस में CBI का बड़ा एक्शन, पटना में छापेमारी कर संदिग्ध को दबोचा

CBI Raid in Patna: CBI ने पटना से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। साइबर अपराध में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इस मामले में अब तक 10 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। देशभर में 8.5 लाख फर्जी बैंक खातों पर कार्रवाई हुई है।

CBI Raid in Patna
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CBI Raid in Patna: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने साइबर अपराधियों द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग में इस्तेमाल किए जा रहे खातों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में पटना से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी के साथ मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


सीबीआई के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के कई अन्य देशों से संपर्क होने के प्रमाण मिले हैं और इसकी गहन जांच की जा रही है। जांच एजेंसी ने यह खुलासा किया है कि देशभर में 700 से अधिक बैंक शाखाओं में फैले 8.5 लाख से अधिक बैंक खातों की पहचान की गई है, जिनका उपयोग साइबर अपराधी डिजिटल ठगी, फर्जी निवेश और यूपीआई आधारित धोखाधड़ी के जरिये प्राप्त धन को वैध बनाने के लिए कर रहे थे।


इस अभियान के तहत सीबीआई ने बिहार, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों के 42 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान नौ अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिनमें कथित बिचौलिए, एजेंट, एग्रीगेटर, खाताधारक और बैंकिंग संवाददाता शामिल हैं।


सूत्रों के मुताबिक, इन फर्जी खातों का संचालन ऐसे लोगों के नाम पर किया जा रहा था, जिन्हें इस बात की जानकारी हो भी सकती है या नहीं भी, कि उनका खाता मनी लॉन्ड्रिंग जैसे अपराधों में इस्तेमाल हो रहा है। CBI का यह अभियान देशभर में साइबर ठगी के नेटवर्क को तोड़ने और डिजिटल वित्तीय धोखाधड़ी पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें