ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

बिहार : शराब के नशे में टल्ली सिपाही गिरफ्तार, दारु पीने के बाद कर रहा था चुनावी ड्यूटी

BUXAR : बिहार में एक बार फिर शराबबंदी की पोल खुलने की तस्वीरें सामने आई. इस बार किसी आम आदमी ने नहीं बल्कि खुद बिहार पुलिस के एक सिपाही ने सरकार के इस नियम का मज़ाक बनाया, वह भी तब

बिहार : शराब के नशे में टल्ली सिपाही गिरफ्तार, दारु पीने के बाद कर रहा था चुनावी ड्यूटी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BUXAR : बिहार में एक बार फिर शराबबंदी की पोल खुलने की तस्वीरें सामने आई. इस बार किसी आम आदमी ने नहीं बल्कि खुद बिहार पुलिस के एक सिपाही ने सरकार के इस नियम का मज़ाक बनाया, वह भी तब पंचायत चुनाव के पांचवें चरण कि वोटिंग चल रही थी. चुनाव में तैनात एक होमगार्ड शराब के नशे में ही ड्यूटी कर रहा था. इसका पता जब दूसरे पुलिस अधिकारियों को चला तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी मेडिकल जांच भी कराई गई. जांच में होमगार्ड जवान के शराब पीने की भी पुष्टि हुई है. 


मामला बक्सर जिले का है. यहां सिकरौल थाना क्षेत्र विक्रमपुर इंग्लिश गांव में पांचवें चरण के पंचायत चुनाव का मतदान हो रहा था. बूथ नंबर 5 पर चंदन सिंह नाम के होमगार्ड जवान ने चुनाव ड्यूटी में तैनात होने से पहले जमकर शराब का पिया. उसके बाद नशे की हालत में चुनाव ड्यूटी करने लगा. अपने पास से गुजरने वाले लोगों से बेवजह ही उलझने लगा. 


इसकी सूचना मिलते ही सिकरौल थाना पुलिस ने जवान को हिरासत में लेकर मेडिकल चेकअप कराया. मेडिकल जांच में डॉक्टर ने शराब पीने की पुष्टि की. पुष्टि होते ही पुलिस ने शराबी होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर लिया. 


मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शराब के नशे में होमगार्ड जवान ड्यूटी कर रहा था. ड्यूटी के दौरान लापरवाही सामने आने के बाद उसे हिरासत में लेकर जांच कराई गई तो शराब पीने की पुष्टि हुई. फिलहाल उसे जेल भेजने की तैयारी पुलिस अधिकारियों द्वारा की जा रही है. इस खबर के सामने आते ही शराबबंदी की पोल साफ़ तरीके से खुलती नज़र आ रही है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें