ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव; दो चौकीदार घायल

Bihar Crime News: बक्सर के मुबारकपुर में ज़मीन विवाद को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान हिंसा भड़क उठी। स्थानीय लोगों द्वारा पथराव में पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं और दो चौकीदार घायल हो गए। मामले में तनाव बरकरार है और पुलिस बल तैनात कर दिया गय

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के बक्सर ज़िले के धनसोई थाना क्षेत्र के मुबारकपुर मौजा में शनिवार को ज़मीन विवाद उस समय हिंसक हो गया जब प्रशासनिक टीम कब्जा दिलाने के लिए दलबल के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए पुलिस दल पर पथराव कर दिया, जिसमें पुलिस की तीन जीपों और एक जेसीबी मशीन के शीशे टूट गए।


हमले में दो चौकीदार घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवादित ज़मीन खाता संख्या 235 में दर्ज है, जिसकी कुल क्षेत्रफल 6 एकड़ 99 डिसमिल है। यह ज़मीन मूल रूप से अभिषेक प्रताप सिंह की थी, जिसे बाद में चंद्रकांत राय ने खरीदा था। चंद्रकांत राय को इस भूमि पर एसडीएम, डीएम और हाईकोर्ट से स्वामित्व की डिग्री भी प्राप्त हो चुकी है। 


हालांकि, समाहुता टोला के स्थानीय निवासी इसे 'शेरशाह का पोखरा' बताकर खेल मैदान के रूप में इस्तेमाल करते आ रहे हैं। राजपुर की सीओ शोभा कुमारी, एसडीएम के आदेश पर पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ ज़मीन पर कब्जा दिलाने पहुंची थीं। विरोध के दौरान हालात बिगड़ते देख पुलिस दल को पीछे हटना पड़ा। सीओ शोभा कुमारी को एक बस में बैठाकर सुरक्षित रूप से निकाला गया।


बक्सर डीएसपी गौतम पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें