ब्रेकिंग
फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपफेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप

Bihar Crime News: Bihar crime News: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, लाठियों से हमला, वीडियो वायरल

Bihar Crime News: Bihar crime News: बक्सर जिले के बलरामपुर गांव में भूमि विवाद ने खूनी रूप ले लिया। खेत से गेहूं उठाने को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें लाठियां चलने लगीं और कई लोग घायल हो गए।

बक्सर, भूमि विवाद, लाठीचार्ज, झगड़ा, मारपीट, वायरल वीडियो, बलरामपुर गांव, बिहार क्राइम, जमीन विवाद, घायल, पुलिस कार्रवाई, Buxar, land dispute, lathicharge, clash, fight, viral video, Balrampur village
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बलरामपुर गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना उस समय हुई जब खेत से गेहूं का बोझ उठाने को लेकर विक्की राय और मोहन सिंह के बीच पहले बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। लाठी-डंडों से लैस दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया।


इस झड़प में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए बनारस के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं और पुरुष दोनों ही मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था, जो अब हिंसा में बदल गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की मदद से हमलावरों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है



इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें