ब्रेकिंग
‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट

Bihar Crime News: बिहार में ट्रिपल मर्डर के बाद एक और हत्या, बदमाशों ने ठेकेदार के सिर में दाग दी गोली

Bihar Crime News: बिहार के बक्सर में पिछले दिनों तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यह घटना अभी लोगों के जेहन में मौजूद थी, तभी हत्या की एक और वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने सनसनी फैला दी.

Bihar Crime News
बक्सर में एक और हत्या
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के विभिन्न शहरों में अपराधी खुलेआम कहर बरपा रहे हैं। बक्सर में पिछले 24 घंटों में दो बड़ी घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना बासुदेवा थाना क्षेत्र के देवपुरा टोला गांव की है।


दरअसल, शनिवार को अहियापुर गांव में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस ट्रिपल मर्डर से पुलिस पहले से ही सवालों के घेरे में थी। अब रविवार सुबह एक और हत्या ने स्थिति को और भी चिंताजनक बना दिया है। रविवार सुबह करीब चार बजे, बक्सर जिले के बासुदेवा थाना क्षेत्र के देवपुरा टोला गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 


मृतक की पहचान गांव निवासी संतोष सिंह के रूप में हुई है, जो महेंद्र सिंह का पुत्र था। संतोष सिंह नावानगर औद्योगिक प्रक्षेत्र में ठेकेदारी का काम करता था और बियाड कार्यालय में दैनिक मजदूर के रूप में भी कार्यरत था। घटना के समय संतोष सिंह शौच के लिए बाहर गए थे, तभी अपराधियों ने उन्हें सिर में गोली मार दी। 


चौंकाने वाली बात यह रही कि गांव में किसी ने गोली चलने की आवाज तक नहीं सुनी। जब सुबह पांच बजे तक वह घर नहीं लौटे, तो परिजन उन्हें खोजने निकले। गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल के पास, एक खेत में उनका शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही बासुदेवा और नावानगर थाना की पुलिस के साथ-साथ डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सफर अस्पताल भेज दिया है।


संतोष सिंह सामाजिक रूप से काफी लोकप्रिय थे। उनकी हत्या की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। घटनास्थल पर स्थानीय विधायक, प्रखंड प्रमुख, पंचायत प्रतिनिधि, जिला पार्षद और कई नेता भी पहुंचे। गांव में मातम का माहौल है, और मृतक की पत्नी, पिता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह घटना न केवल बक्सर, बल्कि पूरे बिहार में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें