ब्रेकिंग
CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?

Bihar Crime News: दहेज में बाइक न मिलने पर नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, आरोपी परिवार फरार

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण के साठी थाना क्षेत्र के पकड़िहार गांव में एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण के साठी थाना क्षेत्र के पकड़िहार गांव में एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पकड़ीहार निवासी आलम मियां के पुत्र मुस्ताक मियां की पत्नी, रोजी खातून (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रोजी की शादी एक वर्ष पूर्व इसी गांव में आलम मियां के पुत्र मुस्ताक मियां से हुई थी। शादी के बाद से ही परिवार वाले दहेज में मोटरसाइकिल को लेकर रोजी को लगातार प्रताड़ित और मारपीट करते थे।


रोजी खातून के चाचा इस्राफील मियां ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें दूरभाष पर सूचना मिली कि उनकी भतीजी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। जब वे पूरी परिवारिक टीम के साथ पकड़िहार पहुंचे तो उन्हें पलंग पर रोजी की मृत देह मिली। उसके गले पर काला निशान साफ दिखाई दे रहा था और दोनों पैरों के अंगूठे बंधे हुए थे। इस स्थिति को देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। वहीं, हत्या के बाद सभी परिजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं।


मृतिका के पिता जैनुल मियां ने बताया कि परिवार वाले दहेज के लिए रोजी को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे थे और कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वे न्याय की उम्मीद रखते हैं और दोषियों को सजा मिले, यही उनकी मांग है।


सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विनय कुमार, एसआई नितेश कुमार, दरोगा अमरजीत कुमार, मनोज कुमार, शशिकांत शर्मा, जमादार शैलेंद्र सिंह और महिला पुलिस बल सहित घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि यह मामला प्रथम दृष्टया दहेज हत्या का प्रतीत होता है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर सबूत जुटाए हैं।


पुलिस अभी तक परिजनों से कोई आवेदन प्राप्त नहीं कर सकी है, लेकिन आवेदन मिलते ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने परिवार के सदस्यों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम गठित कर दी है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें