ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

बोलेरो सवार बदमाशों ने युवती को किया अगवा, नशे का इंजेक्शन देने के बाद सड़क किनारे फेंका

NALANDA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और यही कारण है कि वे एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजगीर थाना क्षेत्र में सामने आया ह

बोलेरो सवार बदमाशों ने युवती को किया अगवा, नशे का इंजेक्शन देने के बाद सड़क किनारे फेंका
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और यही कारण है कि वे एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजगीर थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां बेहोशी की हालत में सड़क किनारे से एक युवती को बरामद किया गया। जिसे इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के पास मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने परिजनों को इस बात की सूचना दी।

पीड़िता नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। परिजनों ने बताया कि बीते सोमवार की सुबह 10 बजे सिलाई सेंटर के लिए युवती निकली थी तभी बोलेरो सवार बदमाशों ने मुंह बंद करते हुए जबरन गाड़ी में बैठा लिया और उसे नशे का इंजेक्शन दे दिया। इंजेक्शन दिए जाने के बाद युवती बेहोश हो गई। इसके बाद उसके साथ क्या हुआ वो उसे भी नहीं पता लेकिन पीड़िता ने दुष्कर्म की बात से इनकार कर दिया। मामला चाहे जो भी हो लेकिन जिस तरह से अपराधियों ने दिनदहाड़े युवती को अगवा किया यह नालंदा पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। 

इस मामले में बेखौफ बदमाशोंं ने पहले युवती को अगवा किया फिर बेहोश करने के उद्धेश्य से उसे इंजेक्शन दिया जिसके बाद युवती को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। वही पीड़िता ने रेप की घटना से इनकार किया है। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर बदमाशों की मंशा क्या थी। फिलहाल पुलिस हरेक बिन्दुओं की गहनता पूर्वक जांच कर रही है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें