ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

BJP विधायक ढुल्लू महतो के भाई से मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे, 6 से अधिक लोग घायल

DHANBAD: बड़ी खबर धनबाद से आ रही है, जहां बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो के बड़े भाई के साथ मारपीट की घटना हुई है। सोमवार की देर शाम भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के समर्थक और जेएमएम नेता के

BJP विधायक ढुल्लू महतो के भाई से मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे, 6 से अधिक लोग घायल
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DHANBAD: बड़ी खबर धनबाद से आ रही है, जहां बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो के बड़े भाई के साथ मारपीट की घटना हुई है। सोमवार की देर शाम भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के समर्थक और जेएमएम नेता के समर्थक आपस मे भीड़ गये और दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई, मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हुए है। घटना लोयाबाद थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के बड़े भाई सह विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो कनकनी हनुमान मंदिर परिसर में समर्थकों के साथ जीर्णोद्धार को लेकर बैठक कर रहे थे। बैठक खत्म होते ही जेएमएम नेता हरेंद्र चौहान के कुछ समर्थक हॉकी स्टिक और लाठी डंडे लेकर पहुंच गये और बीजेपी विधायक के बड़े भाई से धक्का मुक्की शुरू कर दी। जिसके बाद विधायक समर्थक उग्र हो गये और दोनों पक्षों के लोग आपस मे भिड़ गये। 


मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष के करीब सात लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। घटना को लेकर बीजेपी विधायक के समर्थकों में भारी आक्रोश है और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। थाने में दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए SNMMCH भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें