Bihar Crime News: मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के चर्चित बीजेपी नेता राजन हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त राजा सिंह ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण से ठीक एक दिन पहले, नगर थाना पुलिस ने उसके घर पर कुर्की के लिए इस्तेहार चस्पा किया था।
दरअसल, यह सनसनीखेज घटना 29 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे घटी थी। महावीरी अखाड़ा जुलूस के समापन के बाद, बदमाशों ने भाजपा नेता राजन पर हमला कर दिया था। आरोपियों ने पहले राजन के सीने में चाकू से वार किया और फिर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
घटना के बाद से आरोपी फरार था, लेकिन पुलिस की दबिश और कुर्की की प्रक्रिया के चलते अंततः उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है और आरोपी से पूछताछ कर वारदात के पीछे के असली कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।





