ब्रेकिंग
सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियानसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

BJP Leader Arrest: नाबालिग लड़की से रेप के मामले में BJP नेता गिरफ्तार, पार्टी ने किया निष्कासित

BJP Leader Arrest: 15 वर्षीय लड़की के बलात्कार के मामले में बीजेपी नेता संजू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पार्टी ने बीजेपी नेता को निष्कासित कर दिया है।

  BJP Leader Arrest
नाबालिग लड़की से रेप के मामले में BJP नेता गिरफ्तार
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BJP Leader Arrest: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक 15 वर्षीय लड़की से बलात्कार के मामले में बीजेपी नेता संजू यादव को पुलिस ने अरेस्ट किया है। बीजेपी नेता संजू यादव ने अपने होटल में दो आरोपियों को शरण दी थी, जिन्होंने पिछले साल लड़की का अपहरण करके उसका यौन शोषण किया था। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।


रेप केस में फंसने के बाद भाजपा की जिला इकाई प्रमुख सरोज राजपूत ने आरोपी नेता संजू यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि संजू यादव एक पूर्व केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि थे। वहीं इस घटना के बारे में कोतवाली थाने के प्रभारी निरीक्षक पंकज शर्मा ने बताया, 'यादव को सिविल लाइंस इलाके से उस समय हिरासत में लिया गया जब वह दोपहर में अपने होटल की ओर जा रहे थे।' पुलिस मामले में यादव की भूमिका की जांच कर रही है। यादव पर यौन उत्पीड़न को छुपाने और दो आरोपियों को अपने होटल में कमरा देने का आरोप है। इन्हीं आरोपियों ने एक साल पहले लड़की के साथ बलात्कार किया था।


पुलिस ने बताया कि लड़की ने अपने परिवार के साथ आरोपी रोहित साहू और विशाल साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। लड़की का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जबरन यादव के होटल में ले जाकर एक साल पहले बलात्कार किया था। लड़की ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी अश्लील तस्वीरें खींचीं थीं। और उसे ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ रहे थे। तब से लेकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें