ब्रेकिंग
बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपबिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंप

BJP के दबंग नेता के घर रेड, CCTV फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई, तेजस्वी ने नीतीश से पूछा..क्या यही मंगलराज है?

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में BJP नेता व वार्ड पार्षद अभिमन्यू चौहान की गुंडागर्दी का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दो थाने की पुलिस ने आज घर पर छापेमारी की। सीसीट

BJP के दबंग नेता के घर रेड, CCTV फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई, तेजस्वी ने नीतीश से पूछा..क्या यही मंगलराज है?
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में BJP नेता व वार्ड पार्षद अभिमन्यू चौहान की गुंडागर्दी का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दो थाने की पुलिस ने आज घर पर छापेमारी की। सीसीटीवी में वीडियो के साथ-साथ ऑडियो भी रिकॉर्ड हो गया। बीजेपी नेता अभिमन्यू चौहान हार्डवेयर दुकानदार की पिटाई और गाली-गलौज करते सीसीटीवी में देखे गये। 


अभिमन्यू चौहान ने हार्डवेयर दुकानदार के सिर पर पिस्टल भी तानते नजर आए। आपसी विवाद में पड़ोसी को दुकान में घुसकर मारपीट की गई गाली गलौज भी किया गया। पिस्टल सिर पर सटाने का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि देखिए- खुलेआम कैसे बीजेपी नेता दुकानों में घुस व्यवसायियों पर पिस्तौल तान दे रहे है। गाली-गलौज के साथ मार-पीट कर रहे है। रंगदारी नहीं तो धंधा बंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी की यही कार्य संस्कृति है। जो जितना बड़ा गुंडा, बलात्कारी, अपराधी और रंगबाज़ वो उतना ही बड़ा नेता बनने की ओर अग्रसर। यही इनका मंगलराज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेबस और असहाय बन चुके है। अपराधी तांडव कर रहे है। क्या यह सत्ता संरक्षित, संपोषित और प्रायोजित गुंडागर्दी नहीं है?


बता दें कि मुजफ्फरपुर में वार्ड पार्षद की दबंगई सामने आई जहां हार्डवेयर दुकान में घुसकर वार्ड पार्षद ने मारपीट और गाली गलौज की। इस दौरान दुकानदार पर पिस्टल तान दिया। वार्ड पार्षद को शायद यह नहीं पता था कि दुकान के भीतर और बाहर CCTV लगा हुआ है। जिसमें वीडियो के साथ-साथ ऑडियों भी रिकॉर्ड हो गया।


घटना मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही की है। हार्डवेयर दुकान के मालिक के साथ मारपीट और गाली गलौज करने वाले शख्स की पहचान वार्ड संख्या 10 का पार्षद व बीजेपी नेता अभिमन्यु चौहान के रूप में हुई है। जो अपने ही पड़ोसी और हार्डवेयर दुकानदार पर किसी बात को लेकर उग्र हो गये। गुस्से से लाल अपने गुर्गों के साथ वो दुकान पर आ धमके और दुकानदार के साथ मारपीट करने लगे।


 इस दौरान वार्ड पार्षद ने दुकानदार के गाल पर तमाचा जड़ दिया और भद्दी-भद्दी गालियां दी। गुस्से से लाल वार्ड पार्षद यही नहीं रूके अपने कमर में पिस्टल तक निकाल लिया और दुकानदार पर तान दिया। यही नहीं अभिमन्यु चौधरी अपना लाइसेंसी पिस्टल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। वार्ड पार्षद अभिमन्यू की दबंगई वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी जो अब सामने आया है।


घटना को लेकर हार्डवेयर दुकान के मालिक जितेंद्र कुमार ने सदर थाने में वार्ड पार्षद अभिमन्यु चौहान और उनके भाई दिलीप चौहान के साथ-साथ करीब 20 से 25 अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है। वार्ड पार्षद अभिमन्यु चौहान की अच्छी राजनीतिक पकड़ है। ऐसे में देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर पाती है। हालांकि पूरे मामले पर सदर थानेदार अस्मित कुमार का कहना है कि इस संबंध में पीड़ित दुकानदार ने थाने में शिकायत की है। मामले की जांच कर पुलिस कार्रवाई करेगी। बता दें कि बीजेपी नेता अभिमन्यू चौहान नगर निगम वार्ड 10 के पार्षद और मुजफ्फरपुर नगर निगम के सशक्त समिति सदस्य भी हैं। 




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें