ब्रेकिंग
नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसानालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

बाइक पर स्टंटबाजी कर रहे युवकों ने मारी टक्कर, लड़की की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर

Deoria News: देवरिया में बाइक सवार लड़कों ने स्टंटबाजी करते हुए एक दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें एक युवती की मौत हो गई है।

Deoria News
लड़की की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Deoria News: यूपी के देवरिया में बाइक सवार लड़कों की स्टंटबाजी में एक लड़की की मौत हो गई। सड़क पर स्टंट कर रहे बाइक सवार युवकों ने बगल से गुजर रही एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसपर सवार एक युवती की मौत हो गई। इस घटना में महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 


दरअसल गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सोहसा गांव निवासी अमित अपनी मां ममता और बहन रागनी को लेकर बाइक से गौरी बाजार जा रहा था। रास्ते में गौरी बाजार हाटा मार्ग पर रामपुर के पास एक ही बाइक पर सवार तीन युवक स्टंट करते आ रहे थे। स्टंट कर रहे बाइक सवारों ने अमित की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक पर सवार अमित, उसकी मां ममता और बहन रागिनी नीचे गिर पड़े। बाइक से नीचे गिरने के बाद तीनों बगल से गुजर रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए।


ट्रक की चपेट में आने से रागिनी की मौत हो गई, जबकि अमित और उसकी मां ममता गंभीर रूप से घायल हो गये। इस हादसे के बाद स्टंट करने वाले युवक भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस स्टंट कर रहे युवकों की तलाश कर रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें