ब्रेकिंग
पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरBihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरBihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा

Bihar Crime News: सौतेली मां के साथ बेटे ने की शर्मनाक हरकत, पिता ने गला घोंटकर ले ली जान

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा से एक चौंका देने वाला मामला समने आया है, जहां एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी। घटना नालंदा जिले के बिहारशरीफ की है।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा से एक चौंका देने वाला मामला समने आया है, जहां एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी। घटना नालंदा जिले के बिहारशरीफ की है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी सौतेली मां के साथ गंदी हरकत कर रहा था, जिसे पिता ने देख लिया और आक्रोस में आकर पिता ने बेटे की हत्या कर दी। 


जानकारी के मुताबिक, पिता ने ही बेटे की हत्या बिहारशरीफ के हरनौत थाना क्षेत्र के बड़ी मुढ़ारी गांव में ही कर दी और कुछ लोगों की मदद से शव को गंगा में फेंक दिया। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है। मृतक श्याम राम का 23 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार है। पुछताछ के दौरान पिंटू की सौतेली मां ने बताया कि बेटा उसके साथ गलत हरकत करता था। पति ने देख लिया और उसकी हत्या कर दी।


घटना के संबंध में पिंटू के नाना सहदेव राम ने हत्या की एफआईआर दर्ज करायी है। नाना के सूचना के आधार पर पुलिस ने गंगा नदी में शव को खोजने का बहुत प्रयास किया पर अब तक लाश का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आरोपित श्याम को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पत्नी नीलू देवी से भी पूछताछ की गयी है। वहीं, पुछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि श्याम ने तीन शादियां की है। पहली शादी 1999 में की। उससे पिंटू का जन्म हुआ। 


फिर साल 2012 में पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली और उसी साल श्याम ने दूसरी शादी भा कर लिया। शादी के दो साल बाद दूसरी पत्नी घर छोड़कर चली गयी। इसके बाद 2014 में उसने नीलू से तीसरे शादी की, जिसके दो बच्चे भा हैं। जानकारी के अनुसार, श्याम दिल्ली में काम करता है और कभी-कभी घर आता है। घर पर यानि मुढ़ारी में पिंटू अपनी सौतेली मां के साथ रहता था। मां ने बेटे पर गलत हरकत करने का आरोप लगाया। साथ ही बताया कि 10 अगस्त की रात पिंटू उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास कर रहा था। 


इस बात पर बाप-बेटे के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान श्याम ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपने बड़े भाई शैलेन्द्र राम, दोस्त दीना साव व अपने एक चाचा की मदद से शव को एंबुलेंस में लादकर पटना जिला के अथमलगोला के पास गंगा नदी में फेंक दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या के बाद शव को गायब करने की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी। श्याम और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। अभी अन्य आरोपियों कि तलाश पुलिस कर रही है। साथ ही शव की भी तलाश में पुलिस लगी हुई है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें