Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सनकी पति ने मामूली घरेलू विवाद के कारण अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना बिहार के मधुबनी जिले के पतौना थाना क्षेत्र के तेघरा गांव की है। बताया जा रहा है कि सोनी देवी (25 वर्ष) ने सब्जी पकाने के दौरान छोटा आलू काटने की बजाय बड़ा आलू काट दिया, जिससे नाराज होकर उसके पति रतिलाल यादव ने कुदाल से उसकी गर्दन काट दी।
जानकारी के मुताबिक, इस भयावह बारदात के बाद शानिये लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सोनी देवी के रूप में हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति रतिलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका का शव उसके घर से लगभग 200 मीटर पूरब से बरामद किया गया, जहां शव को जलाने की कोशिश की जा रही थी।
पुलिस ने घटनास्थल से एक बोरी चीनी भी बरामद की है, जो संदेह पैदा कर रही है कि रतिलाल ने शव जलाने में मदद करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति को शामिल किया हो सकता है। वहीं, पुलिस का कहना कि, सोनी देवी और रतिलाल की शादी चार साल पहले हुई थी और उनका छह माह का एक बच्चा भी है। इस हत्या के बाद रतिलाल ने अपने बेटे को छुपा लिया था, लेकिन पुलिस ने उसे सुरक्षित बरामद कर लिया और फिलहाल उसे पतौना थाना में रखा गया है।
डीएसपी ने इस घटना की गंभीरता को बताते हुए कहा कि यह हत्या पारिवारिक विवाद के कारण हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि शव जलाने की प्रक्रिया में जिन लोगों ने मदद की, उन्हें चिन्हित किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर एफएसएल टीम द्वारा जांच की गई, जिसमें कुदाल, साड़ी, पेटीकोट और खून के सैंपल एकत्रित किए गए हैं, जो आगे की जांच का हिस्सा बनेंगे।
बता दें कि आरोपी रतिलाल यादव दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था, लेकिन इस प्रकार के अपराध ने उसके परिवार और समाज को हिलाकर रख दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों मातम फैल गया है। इसके अलावा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी रखी है और जो भी आरोपी और सहायक होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।





