Bihar Viral Video: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन शराब के शौकीन लोग अब भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शराब पार्टी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरजेडी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव जीत की खुशी में जाम छलकाते नजर आए हैं।
दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल से लगातार तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनने की खुशी में चंद्रशेखर यादव ने जमकर जाम छलकाया है। राजद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव का शराब पीते वायरल हो रहा वीडियो सुलतानगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां चंद्रशेखर यादव लगातार तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनने पर अपनों के साथ बैठकर जाम छलकाते देखे जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शराब पार्टी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, राजद के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव खुलेआम शराबबंदी कानून का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। आरजेडी नेता के खिलाफ पुलिस क्या एक्शन लेती है, हर किसी की नजर बनी हुई है।

