ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंकबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक

Bihar Crime : जमीनी विवाद ने ले लिया भयावह रूप, एसिड अटैक में गंभीर रूप से झुलसे लोग

Bihar Crime : बताया जा रहा है कि इन दोनों पक्षों के बीच बहुत लम्बे समय से विवाद चल रहा था, मगर इस बार तो हद ही हो गई.

Bihar Crime
प्रतीकात्मक
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime : बिहार के सुपौल से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है. जहाँ जमीनी विवाद ने बेहद भयानक रूप ले लिया. पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव से यह खौफनाक मामला सामने आ रहा है. जमीनी विवाद में बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि एक पक्ष ने दुसरे पक्ष के लोगों पर एसिड से अटैक कर दिया है.


इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, यह हादसा तब हुआ जब एक पक्ष के लोग रात के समय कथित जमीन पर हो रहे निर्माण को रोकने पहुंचे थे. घायल लोगों में रविंद्र शाह, अशोक शाह और रोहित शाह शामिल हैं. आनन-फानन में इन्हें पिपरा के स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहाँ इनका प्राथमिक उपचार किया गया.


जिसके बाद इन लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताते चलें कि काफी समय से इन दोनों पक्षों में जमीनी व पारिवारिक विवाद चल रहा था और मामला लम्बे समय से कोर्ट में लंबित था. बुधवार को जब जमीन पर हो रहे निर्माण का विरोध किया गया तो इसमें एक पक्ष अपना आपा खो बैठा और इस कुकृत्य को अंजाम दिया.


पिपरा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्हें मीडिया के जरिए मिली. अब तक किसी भी पक्ष ने कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है, हालांकि पुलिस इस मामले में आगे कार्यवाई करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और मामले की जांच की जा रही है. दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. इस भयानक घटना के बाद इलाके के लोग सहमें हुए हैं और अपने प्रियजनों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें