ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितमुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित

मटन की दीवानगी ने पहुंचा दिया जेल: चंपारण मीट खाने पहुंचा था शातिर बदमाश, बिहार एसटीएफ की टीम ने दबोचा

Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ ने अहियापुर के कुख्यात अपराधी को पिपरा कोठी से गिरफ्तार किया है। आरोपी हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा था और दोबारा अपराध में सक्रिय हो गया था। उसके खिलाफ कई थानों में संगीन मामले दर्ज हैं।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया इलाके के रहने वाले एक कुख्यात अपराधी को पिपरा कोठी से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उसे पश्चिमी चंपारण के एक थाने में रखकर अपहरण से जुड़े एक मामले में पूछताछ की जा रही है।


सूत्रों के अनुसार, यह अपराधी कुछ महीने पहले मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा चौक के पास एक लड़की के अपहरण के मामले में पकड़ा गया था। उस वक्त स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई की थी, जिसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद कांटी पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया था।


हाल ही में वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। रिहा होने के बाद से वह फिर से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया था। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले वह अपने कुछ साथियों के साथ पिपरा कोठी मटन खाने गया था। उसी दौरान एसटीएफ को उसकी मौजूदगी की जानकारी मिली और वैज्ञानिक तरीके से पीछा कर उसे दबोच लिया गया।


पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसके खिलाफ कांटी, अहियापुर समेत राज्य के कई थानों में संगीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। एसटीएफ और संबंधित जिलों की पुलिस अब उससे जुड़े पुराने मामलों की भी जांच कर रही है। जल्द ही उसे मुजफ्फरपुर लाया जाएगा, जहां विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच की जाएगी।


बताया गया है कि जेल से छूटने के बाद वह अपने गिरोह के सदस्यों के साथ गुप्त मीटिंग कर रहा था और दोबारा संगठित रूप से अपराध की दुनिया में लौटने की तैयारी कर रहा था। एसटीएफ की सक्रियता ने समय रहते एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल कर दिया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें