ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

बिहार सरकार सुशांत केस की सीबीआई जांच कराने को तैयार, नीतीश बोले.. परिवार वाले मांग करें तो अनुशंसा होगी

PATNA : सुशांत सिंह राजपूत के मामले में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार सरकार सुशांत केस की जांच सीबीआई से कराने को तैयार है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने

बिहार सरकार सुशांत केस की सीबीआई जांच कराने को तैयार, नीतीश बोले.. परिवार वाले मांग करें तो अनुशंसा होगी
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : सुशांत सिंह राजपूत के मामले में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार सरकार सुशांत केस की जांच सीबीआई से कराने को तैयार है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है अगर सुशांत के परिवार वाले सीबीआई जांच की मांग करे तो बिहार सरकार इसके लिए तुरंत अनुशंसा करेगी। नीतीश कुमार ने कहा है कि केस की जांच में दो राज्यों के पुलिस के झगड़े का सवाल नहीं है. मुंबई पुलिस को जांच में सहयोग करना चाहिए. सुशांत के पिता की दर्ज FIR पर पुलिस जाँच कर रही है और अगर पिता मांग करेंगे तो CBI जांच की अनुशंसा होगी. 

उधर बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा है कि बिहार पुलिस पटना में दर्ज एफआईआर के मामले में जांच करने मुंबई गई है लेकिन महाराष्ट्र की पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। बिहार पुलिस की टीम जो दस्तावेज मांग रही है उसे मुहैया नहीं कराया जा रहा शुक्रवार की शाम मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस की टीम के साथ जो बर्ताव किया है उसके बाद बिहार में गुस्सा है और अब सरकार के मंत्री सीधे महाराष्ट्र पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।




मंत्री संजय झा ने कहा है कि मुंबई पुलिस से जिस तरह बिहार पुलिस से कन्नी काट रही है वह बता रहा है कि दाल में जरूर कुछ काला है। संजय झा ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक बिहार पुलिस की टीम को मुहैया नहीं कराया जा रहा है और ना उन डॉक्टरों ने कोई जानकारी दी है जिन्होंने पोस्टमार्टम किया। बिहार पुलिस को सहयोग करना तो दूर मुंबई पुलिस उनके साथ असहयोग के रवैये से काम कर रही है। संजय झा ने कहा है कि बिहार सरकार इस मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा कर सकती है लेकिन पहले परिवार वालों को इसके लिए मांग करनी होगी। संजय झा का बयान ऐसे वक्त में आया है जब लगातार यह सवाल उठ रहे थे कि अगर महाराष्ट्र सरकार सीबीआई जांच की अनुशंसा नहीं कर रही तो फिर बिहार सरकार इस तरफ कदम क्यों नहीं बढ़ा रही। अब देखना होगा कि सुशांत के परिवार से वाकई सीबीआई जांच की मांग होती है तो बिहार सरकार रुख क्या रहता है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें