ब्रेकिंग
परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार

Bihar Crime News: भूमि विवाद को लेकर हुई ताबरतोड़ फायरिंग, दारोगा की बेटी को लगी गोली

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र के नूरगंज गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. सर्किल इंस्पेक्टर की 12 वर्षीय बेटी को जमीनी विवाद में गोली लग गई है. बच्ची गंभीर रूप से घायल है. इलाज जारी...

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र के नूरगंज गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। दरोगा इकबाल अहमद खान की 12 वर्षीय बेटी इनायत खातुन को जमीनी विवाद के कारण गोली मार दी गई है। यह घटना आज यानि शुक्रवार की है। घटना उस समय हुई जब इनायत मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रही थी। गोलीबारी के दौरान उसे गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।


घायल की पहचान इनायत खातुन के रूप में की गई, जो कि सर्किल इंस्पेक्टर इकबाल अहमद खान की बेटी हैं, जो कटिहार जिले में पदस्थापित हैं। स्थानीय लोगों ने उसे पहले एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे पटना के पीएमसीएच (PMCH) रेफर कर दिया गया। इनायत के मामा हामिद खान ने बताया कि वह मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद घर लौट रहे थे। उस दौरान कुछ बदमाशों ने मस्जिद के पास रोक लिया और गोलीबारी कर दी। गोलीबारी का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। घटना के समय इनायत अपनी नानी के साथ घर पर थी और बाहर निकलते ही गोली लग गई।


स्थानीय लोगों ने बताया कि इस विवाद के पीछे लंबे समय से चले आ रहे जमीनी विवाद का हाथ है। पहले भी कई बार विवाद और झगड़े हो चुके थे, लेकिन इसका समाधान समय पर नहीं हुआ था, जिसके परिणामस्वरूप शुक्रवार को गोलीबारी हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मथुरापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायल की स्थिति के बारे में परिवारवालों से पूछताछ की और ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।


घटना के बाद गांव में डर और तनाव का माहौल है। लोग इस घटना से घबराए हुए हैं क्योंकि जमीनी विवाद के कारण पहले भी गांव में कई बार बहस और हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। समय रहते यदि इस विवाद का समाधान नहीं होता तो ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं। स्थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पूरे गांव में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस और प्रशासन ने इस प्रकार की घटनाओं से निपटने के लिए कठोर कदम उठाने की बात कही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें