ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितमुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित

Bihar Crime News: बिहार में RJD नेता के बेटे समेत 7 रइसजादे अरेस्ट, होटल में शराब पार्टी करते पुलिस ने दबोचा

Bihar Crime News: मोतिहारी में पुलिस ने छापेमारी कर RJD नेता के बेटे समेत 7 लोगों को शराब पार्टी करते गिरफ्तार किया है। होटल से शराब की बोतलें बरामद होने के बाद मैनेजर को गिरफ्तार करते हुए होटल को सील कर दिया गया है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेरमारी कर एक होटल से आरजेडी नेता के बेटे समेत सात रइसजादों को शराब पार्टी करते गिरफ्तर किया है। पुलिस के इस एक्शन से हड़कंप मच गया है।


दरअसल, मोतिहारी एसपी के निर्देश पर छतौनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर छतौनी थाना के सिमरन्त होटल में शराब पार्टी करते राजद नेता विचारी राय के बेटे, शहर के सबसे चर्चित जायसवाल होटल मालिक के बेटे, आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट व हत्या के प्रयास के मामले में जेल से छूटे अपराधी राहुल वर्मा सहित 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार है।


वही पुलिस ने होटल से शराब की बोतलों को भी बरामद किया है। बिना इंट्री के होटल में शराब पार्टी कराने को लेकर होटल मैनेजर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही होटल को सील करते हुए होटल मालिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छपेमारी में जुटी है। पुलिस के इस एक्शन से जिले के होटल कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि शराब पार्टी वाले होटल को सील करते हुए मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। होटल सिमरन के मालिक को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। विधानसभा चुनाव को लेकर  24 CAPF की कंपनी जिले में तैनात है। आज से पूरे जिले में अर्धसैनिक बलों के द्वारा छापेमारी शुरू किया गया है। शराब और नशे का धंधा करने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें