JAMUI: बिहार के जमुई जिले में 3 बच्चों की मां से मिलना प्रेमी को महंगा पड़ गया. बुधवार रात प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलना उससे मिलने आया था. गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पोल में बांधकर बंधक बना लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया.
मामला जिले के खैरा थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव का है. युवक की पहचान जमुई सदर थाना क्षेत्र के नवीनगर निवासी मो. चांद के रूप में किया गया है. उसकी प्रेमिका दुलारी देवी, पति धर्मराज तांती तीन बच्चों की मां है. युवक ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग उक्त महिला के साथ पिछले तीन साल से चल रहा था. वह महिला अपने बहन के घर किसी शादी में शामिल होने टाउन थाना क्षेत्र के मंझवे गांव गई थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात उक्त महिला से हुई और धीरे धीरे प्यार परवान चढ़ा और मिलने का सिलसिला शुरू हो गया. उसके बाद वह लगातार मिलते रहे.
युवक ने बताया कि वह उक्त महिला से मिलने उसके घर आता था और रात भर रुकने के बाद वापस चला जाता था. ग्रामीणों को इसकी भनक लगी. वह युवक बुधवार रात भी उससे मिलने आया था. गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने उसे पकड़ा और पोल में बांधकर बंधक बना लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि महिला का कहना है कि वह युवक उसके पति के साथ काम करता है और भाई के रूप में उसके घर में रहता था. फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.






