ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar police corruption: वर्दी की आड़ में गंदा खेल! दारोगा और चौकीदार की करतूत वायरल – पुलिस कर रही तलाश

Bihar police corruption: बिहार में दारोगा और तीन चौकीदारों द्वारा बालू लदे वाहनों से अवैध वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन सभी आरोपी फरार हैं।

बिहार अपराध, अवैध वसूली, पुलिस दारोगा, चौकीदार, बालू लदे वाहन, पुलिस केस, फरार आरोपी, Ramgarh Chowk, illegal extortion Bihar, police extortion, absconding police officials, viral video, Bihar police n
वसूली करते दारोगा और चौकीदार
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar police corruption: बिहार में दारोगा और तीन चौकीदारों पर अवैध वसूली के आरोप में फरार होने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दिखाया गया है कि ये दारोगा और चौकीदार बालू लदे वाहनों से अवैध वसूली कर रहे थे।


लखीसराय के रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने अपने ही थाने के एक दारोगा एवं तीन चौकीदारों पर केस दर्ज किया है। मामला  एक दारोगा और तीन चौकीदारों के खिलाफ डर दिखाकर वसूली और सरकारी नियमों की अवहेलना के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।बताया गया है कि यह घटना 28 मई की रात लगभग 11 बजे शेखपुरा रोड पर रामगढ़ चौक के पास हुई, जहां बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को रोककर थाना गश्ती दल के दारोगा और चौकीदारों ने अवैध वसूली की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही की।


बता दे कि  एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी दारोगा सत्येन्द्र नारायण सिंह, चौकीदार रौशन राज किरण, भाषो पासवान और चौकीदार सह चालक शिशुपाल कुमार फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। इस मामले में एसपी अजय कुमार ने कहा कि वीडियो वायरल होने पर तुरंत कार्रवाई की गई और आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें